प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

सीएम ममता बनर्जी ने “दुर्गा अंगन” का शिलान्यास

सीएम ममता बनर्जी ने किया “दुर्गा अंगन” का शिलान्यास, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशाना

West bengal : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के न्यू टाउन में “दुर्गा अंगन” का शिलान्यास किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिए बिना उन पर जम कर निशाना साधा।

सीएम ममता बनर्जी ने किया “दुर्गा अंगन” का शिलान्यास पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशाना

सीएम ममता बनर्जी ने “दुर्गा अंगन” का शिलान्यास |

West bengal : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के न्यू टाउन में “दुर्गा अंगन” का शिलान्यास किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिए बिना उन पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम सेकुलर हैं। दूसरे धर्म के लोगों को दुख में खड़े रहते है, लेकिन दूसरे ऐसे हैं, जो उन्हें चोट पहुंचाते हैं। नए साल 2026 में इस राज्य का और इस राज्य के लोगों का शुभ हो और अशुभ शक्तियों का विनाश हो। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम सभी धर्मों के लोगों का सम्मान करते है। 

सर्व धर्मं समभाव को मानते हैं। मंदिर जाते हैं, पूजा अर्चना करते है। किश्चन हो या बौद्ध, जैन सभी के त्योहारों में जाते हैं। मुस्लिमों के त्योहार में जाते हैं। हम रोजा में जाते हैं तो कुछ सवाल उठाते हैं कि हम रोजा में क्यों जाते हैं। उन्होंने विस्तार से जिक्र किया कि उन्होंने दीघा में जगन्नाथ मंदिर बनवाया है। काली मंदिर, दक्षिणेश्वर मंदिर, गंगा सागर के कपिल मुनि मंदिर समेत तमाम मंदिरों का विकास किया है।

गंगा सागर मेला में जाने के लिए सात सौ करोड़ रुपए खर्च कर दो साल बन कर तैयार हो जाएगा जिससे गंगा सागर सीधे रोड से जाया जा सकता है। अभी कई नदियों को पार कर जाना पड़ता है। वे चाहती थी कि केंद्र सरकार मदद दें लेकिन उससे कोई मदद नहीं मिली। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेल और मेट्रो रेल के विकास के लिए अपने समय मं फंड बना कर दिया था जिसके आधार पर पश्चिम बंगाल में रेल और मेट्रो रेल का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यू टाउन में  17 एकड़ में दुर्गा अंगन का निर्माण दो साल में पूरा कर लिया जाएगा। आज से ही निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। जिन लोगों ने दीघा मे जगन्नाथ मंदिर बनाया, वही लोग दुर्गा अंगन का निर्मांण कर रहे है।  

इस पर खर्च के लिए राशि की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दूर्गा पूजा के लिए इस राज्य को सम्मानित किया गया है। उस सम्मान का मान बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बंगाल के तमाम महापुरूषों का नाम गिनाया और इस राज्य को संस्कृति के मामले में अव्वल बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में विविधा में एकता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/unnao-rape-case-supreme-court-stay-kuldeep-singh-sengar-bail/102889

Related to this topic: