प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

CM ममता बनर्जी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर...

CM ममता बनर्जी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर खूब बरसीं

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरुलिया जिले मानबाजार की सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर खूब बरसीं...

cm ममता बनर्जी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर खूब बरसीं

CM ममता बनर्जी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर खूब बरसीं |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरुलिया जिले मानबाजार की सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर खूब बरसीं। उन्होंने अमित शाह का नाम लिये बगैर उन पर जान से मारने का साजिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दंगा करवा करवा करके सत्ता में आने वाले नेताओं के खिलाफ “चार्जशीट” लाने की जरूरत है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता में प्रदेश भाजपा की ओर से ममता सरकार के पंद्रह सालों के शासन की विफलताओं और पश्चिम बंगाल के दुर्दशा को लेकर “चार्जशीट” जारी किया था और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की थी। अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कभी पैर टूटने तो कभी सिर पर पट्टी बांध कर पिछले चुनावों में प्रचार में दिखावा कर सहानुभूति लेने आरोप लगाया था। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पलटजवाब में कहा कि मुझे चोट लगी थी और मैं अस्पताल में भर्ती थी। उसकी रिपोर्ट है और उसे देखी जा सकती है। भाजपा नेता झूठ बोलते हैं और वोट लूट करते है। ऐसे भाजपा नेताओं के खिलाफ “चार्जशीट” लाना चाहिए। ऐसे नेता दंगा करवा करवा करके सत्ता में आए है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के लोगों के वोट से और उनकी चाह से सत्ता में आई हूं।  

उन्होंने दावा कि वे लोगों की सेवा करती रही है। उनके दुख-सुख में शामिल होती रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग मिल कर मुझे और मेरी पार्टी को सत्ता से कुछ भी करके बाहर करना चाहते हैं। राज्य के बड़ी संख्या में वैध वोटरों का नाम काटने वाला चुनाव आयोग अभी से ही रिपोल की योजना बना रहा है। वह जो कुछ कर रहा है वग भाजपा के इशारे पर कर रहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-says-ldf-udf-looted-kerala-for-decades/152726

Related to this topic: