अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर CM योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में UPITS के चौथे संस्करण का अनावरण करेंगे। साथ ही उन्होंने 2,479 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पूरी खबर पढ़ें...
लखनऊ/नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) दिवस के अवसर पर राज्य में उद्यमिता, युवा सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पहलों से प्रदेश के विकास के संकल्प को एक नई गति मिलेगी। उन्होंने नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी (UPITS) के चौथे संस्करण का शुभारंभ करेंगे।
लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद और टूलकिट
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कार्यक्रम में MSME को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। ODOP और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट वितरित किए जाएंगे। MSME इकाइयों और प्रौद्योगिकी उन्नयन योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी चेक सौंपे जाएंगे। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को उद्यम शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकरों को भी इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
2,479 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने नोएडा को एक बड़ी सौगात देते हुए 2,479 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन सहित कुल 70 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी ने जनता से अपील करते हुए कहा, "आइए, आत्मनिर्भर, उद्यमशील और 'विकसित उत्तर प्रदेश' की ओर विकास की इस यात्रा में भागीदार बनें।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी दीं शुभकामनाएं
दूसरी ओर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर देश के उद्यमियों को बधाई दी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। रोजगार सृजन और 'विकसित भारत' के निर्माण में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।