कोलकाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में कांग्रेस नेता और कोलकाता के वार्ड पैंतालीस के पार्षद संतोष पाठक ने भाजपा का झंडा थाम लिया।
कोलकाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में कांग्रेस नेता और कोलकाता के वार्ड पैंतालीस के पार्षद संतोष पाठक ने भाजपा का झंडा थाम लिया। वे शुरू से ही कांग्रेस में थे। भाजपा उन्हें विधानसभा चुनाव में चौरंगी सीट से उम्मीदवार बना सकती है।
भाजपा में शामिल होने के बाद क्या बोले संतोष पाठक
भाजपा में शामिल होने के बाद संतोष पाठक ने कहा कि वे टीएमसी और उसकी सरकार के खिलाफ भाजपा के संघर्ष को और तेज करेंगे। वे टीएमसी और उसकी सरकार के खिलाफ पहले से संघर्ष करते रहे हैं और अब ज्यादा मुखर होंगे।
शमिक भट्टाचार्य ने क्या कहा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने संतोष पाठक को संघर्ष करने वाले और सिद्धांत के पक्के नेता बताया और भाजपा में उनके शामिल होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि संतोष पाठक से चौरंगी क्षेत्र में भाजपा और ताकतवर होगी।
यह भी पढ़े: अमित शाह 28 मार्च को बंगाल भाजपा घोषणापत्र जारी
https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-to-release-bengal-bjp-manifesto-on-mar-28/151297