प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

माउंट आबू में महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

सिरोही: जिले के माउंट आबू में आज कांग्रेस पार्टी ने महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया...

माउंट आबू में महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

माउंट आबू में महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन |

सिरोही: जिले के माउंट आबू में आज कांग्रेस पार्टी ने महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। माउंट आबू में आयोजित इस रैली का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश रबारी और नगर मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी ने किया, जिसमें पूर्व विधायक गंगा बेन गरासिया भी शामिल रहीं। साथ ही रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल, CNG और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए कहा कि महंगाई से मध्यम और गरीब वर्ग प्रभावित हो रहा है। साथ ही गैस सब्सिडी बंद होने से महिलाओं और परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की बात कही गई और कीमतें कम करने तथा सब्सिडी बहाल करने की मांग की गई।

इसके अलावा NEET पेपर लीक मामले का भी उल्लेख किया गया और इसकी उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। साथ ही माउंट आबू के अधूरे सौंदर्यकरण कार्यों, गंदगी की समस्या और खराब सफाई व्यवस्था पर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया।

पार्टी ने यह भी कहा कि पर्यटन स्थल होने के बावजूद कई चौराहों का विकास अधूरा है और कुछ जगहें कचरा स्थल बन चुकी हैं, जिन्हें तुरंत सुधारा जाए। साथ ही पार्किंग व्यवस्था सुधारने, अशोक वाटिका पार्किंग को विकसित करने और स्थानीय वाहन सुविधा बढ़ाने की मांग भी की गई।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/sarupganj-police-seized-cannabis-plants-grown-under-the-guise-of-crops/209503

Related to this topic: