प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अगली सुनवाई तक हालात पर रखी जाएगी कड़ी नजर

'खान सर' को बड़ी राहत, कोचिंग फायरिंग मामले में कठोर कार्रवाई पर रोक

पटना की अदालत ने कोचिंग संस्थान फायरिंग मामले में मशहूर शिक्षक फैसल खान उर्फ 'खान सर' को बड़ी राहत देते हुए पुलिस को अगली सुनवाई तक कोई भी कठोर कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

खान सर को बड़ी राहत कोचिंग फायरिंग मामले में कठोर कार्रवाई पर रोक

फैसल खान उर्फ खान सर | (फाइल फोटो)

पटना: बिहार की एक अदालत ने शिक्षक फैसल खान उर्फ 'खान सर' को फायरिंग मामले में अंतरिम राहत दी है। अदालत ने 'खान सर' की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए ये फैसला दौरान दिया है। साथ ही अदालत ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई तक 'खान सर' के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई न की जाए।

दो जून को हुई थी खान ग्लोबल स्टडीज़ संस्थान के बाहर फायरिंग

ये मामला उस घटना से जुड़ा है, जो 2 जून को खान ग्लोबल स्टडीज़ संस्थान के बाहर हुई थी। उस दिन कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ की और वहां फायरिंग की गई। पटना पुलिस ने इसी घटना के सिलसिले में फैसल खान उर्फ 'खान सर' और दो अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

जांच में सामने आए वीडियो में फायरिंग करते दिखे दो गार्ड

पुलिस की जांच में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो गार्ड फायरिंग करते हुए दिखे। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने उन गार्डों को गिरफ्तार किया और 'खान सर' सहित अन्य आरोपितों को नामजद किया। पुलिस ने ये भी अपील की कि छात्र किसी भी कोचिंग सेंटर विवाद में बहकावें में न आएं, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

अगली सुनवाई तक हालात पर कड़ी नजर

ये मामला न केवल कानूनी लड़ाई का है, बल्कि कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा और उससे जुड़े तनाव का भी है। अदालत का ये फैसला फिलहाल 'खान सर' के पक्ष में एक राहत की तरह है, लेकिन अगली सुनवाई तक स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी पर नृपेंद्र मिश्र का बड़ा खुलासा, चंपत राय की निष्ठा पर संदेह नहीं

यह भी पढ़ें: नीट पुनर्परीक्षा में नियम तोड़ने पर परीक्षा से बाहर होंगे नीट अभ्यर्थी

यह भी पढ़ें: NEET एडमिट कार्ड की बड़ी चूक से मचा हड़कंप, नागपुर के छात्र का दुबई परीक्षा केंद्र!

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 री-एग्जाम में नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र अबू धाबी से नागपुर में बदला गया

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में भगवान राम के कथित अपमान के विरोध में हिंदुओं ने निकाला मशाल जुलूस

 

Related to this topic: