प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

कटनी में फैली अफवाह..

कटनी में फैली अफवाह, लाड़ली बहना योजना के फॉर्म जमा करने उमड़ी भीड़

Katni : कटनी। जिले में लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बार फिर अफवाह फैलने से स्थिति अव्यवस्थित हो गई। योजना के फॉर्म दोबारा जमा कराने की खबर फैलते

कटनी में फैली अफवाह लाड़ली बहना योजना के फॉर्म जमा करने उमड़ी भीड़

कटनी में फैली अफवाह, लाड़ली बहना योजना के फॉर्म जमा करने उमड़ी भीड़ |

Katni : कटनी। जिले में लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बार फिर अफवाह फैलने से स्थिति अव्यवस्थित हो गई। योजना के फॉर्म दोबारा जमा कराने की खबर फैलते ही रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंच रही हैं।

योजना का पोर्टल बंद, लोगों को समझा रहे हैं अधिकारी

कलेक्टर कार्यालय में मौजूद अधिकारी महिलाओं को लगातार यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि योजना का पोर्टल बंद है और जिन महिलाओं का नाम सूची में नहीं जुड़ा है, उनके आवेदन फिलहाल स्वीकार नहीं किए जा सकते। इसके बावजूद महिलाएं इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं और फॉर्म जमा कराने की मांग पर अड़ी हुई हैं।

स्थिति संभालने फार्म जमा भी कर रहे हैं

स्थिति को संभालने के लिए मजबूरी में प्रशासन ने महिलाओं से आवेदन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 5 हजार से अधिक फॉर्म जमा हो चुके हैं। हालांकि अब प्रशासन के सामने यह नई समस्या खड़ी हो गई है कि इन जमा किए गए फॉर्मों का आगे क्या किया जाए और इन्हें कहां भेजा जाए।प्रशासन का कहना है कि अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा किया जाए, ताकि इस तरह की भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/shashi-tharoor-spoke-openly-on-the-speculations-i-give-my-personal-opinion/131227

Related to this topic: