प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

APK फाइल के जरिए साइबर ठगी

गोण्डा में 5.23 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, गिरोह का सरगना गिरफ्तार

गोण्डा साइबर थाना पुलिस ने मोबाइल में APK मालवेयर के जरिए कथित साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गोण्डा में 523 लाख की साइबर ठगी का खुलासा गिरोह का सरगना गिरफ्तार

APK फाइल के जरिए साइबर ठगी |

गोण्डा: साइबर थाना गोण्डा पुलिस ने मोबाइल में APK मालवेयर डाउनलोड कराकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के सीकर निवासी दीपक सिंह तंवर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के गिरोह ने गोण्डा निवासी राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड कराकर उनके खाते से 5.23 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी।

ठगी की रकम से होटल बुकिंग

पुलिस के मुताबिक, ठगी की रकम से MakeMyTrip के जरिए विभिन्न 5-स्टार होटलों की बुकिंग की गई और कुछ रकम डिजिटल क्रेडिट कार्ड में सेटल की गई। मामले में साइबर थाना गोण्डा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह लोगों के मोबाइल में APK मालवेयर डाउनलोड कराकर उनका एक्सेस हासिल करता था। इसके बाद अलग-अलग सिम के जरिए डिजिटल बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम उनमें डाली जाती थी। 

डिजिटल क्रेडिट कार्ड से महंगे सामान की खरीद

रकम को एफडी में बदलकर उसके आधार पर डिजिटल क्रेडिट कार्ड हासिल किए जाते थे। इन कार्डों से आभूषण, फ्लाइट टिकट और अन्य महंगी वस्तुओं की खरीदारी की जाती थी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक आईफोन मोबाइल और 3,170 रुपये नकद बरामद किए हैं। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें- कुशीनगर में बाढ़ राहत को युद्धस्तर पर किया गया सक्रिय, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ समेत टीमें तैनात
 

Related to this topic: