प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आरएसएस विजयादशमी उत्सव 2026

दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि

आरएसएस के विजयादशमी उत्सव में दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि संघ प्रमुख मोहन भागवत मुख्य वक्ता होंगे।

दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि

दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता |

नागपुर (महराष्ट्र)। हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता 20 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वार्षिक विजयादशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। आरएसएस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी।

विजयादशमी उत्सव का आयोजन 20 अक्टूबर को होगा

पोस्ट के अनुसार, आरएसएस की ओर से विजयादशमी उत्सव का आयोजन 20 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसमें संजय गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। इसमें कहा गया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे। आरएसएस प्रमुख हर साल दशहरे के अवसर पर नागपुर के रेशिमबाग मैदान में संघ के ‘स्वयंसेवकों’ को संबोधित करते हैं।

(इनपुट: भाषा)

यह भी पढ़ेंः 2022 से 2026 के बीच 111 सांसदों और विधायकों ने बदली पार्टियां, नगालैंड और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मामले

Related to this topic: