प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन

दाउदनगर में महिला और किशोर के लापता होने पर परिजनों का आक्रोश, सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन

दाउदनगर में महिला और किशोर के लापता होने पर परिजनों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और दोनों की तलाश जारी है।

दाउदनगर में महिला और किशोर के लापता होने पर परिजनों का आक्रोश सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन

Daudnagar: Families Protest After Woman and Teen Go Missing |

औरंगाबाद (बिहार)। दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और किशोर का पता नहीं चलने पर आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर टायर जला कर प्रशासन के खिलाफ़ नाराज़गी व्यक्त की है और खोजबीन की मांग की। हालांकि, इस आगजनी से दाउदनगर शहर का ट्रैफिक व्यवस्था थोड़े समय के लिए प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

सोन कैनाल में महिला और किशोर के डूबने से लापता होने पर बढ़ी चिंता

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम एक महिला सोन कैनाल में अचानक कूद गई और लापता हो गई जिसका आज तक पता नहीं चला। वहीं शुक्रवार सुबह एक किशोर नहर में डूब गया। इस दौरान महिला और किशोर के परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कही पता चला। आक्रोशित परिजनों का आरोप है कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन समय पर पुलिस नहीं पहुंची। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा, लापता महिला और किशोर की तलाश जारी

वहीं इधर, पुलिस पदाधिकारी का कहना है, आज ट्रैफिक जाम और आगजनी की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले में लापता महिला और किशोर की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही बरामद कर लिया जायेगा। इस घटना से लापता महिला और किशोर के परिजनों शोक व्याप्त है। 

यह भी पढ़े:   सिरोही आबकारी विभाग की कार्रवाई में होटल से भारी मात्रा में शराब-बीयर जब्त, संचालक गिरफ्तार

Related to this topic: