प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राज्य के तीन जिलों के जिलाधिकारियों और 67 BLO के..

West bengal : राज्य के तीन जिलों के जिलाधिकारियों और 67 BLO के खिलाफ FIR करने की मांग

West bengal : कोलकाता। भाजपा नेता और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती को पत्र लिख कर पश्चिम बंगाल के तीन जिलों के जिलाधाकारी..

west bengal  राज्य के तीन जिलों के जिलाधिकारियों और 67 blo के खिलाफ fir करने की मांग

West bengal : राज्य के तीन जिलों के जिलाधिकारियों और 67 BLO के खिलाफ FIR करने की मांग |

West bengal : कोलकाता। भाजपा नेता और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती को पत्र लिख कर पश्चिम बंगाल के तीन जिलों के जिलाधाकारी और 67 बूथ लेवेल अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती के मुलाकात और बैठक की। उन्होंने उन्हें पत्र देकर पूर्व मेदिनीपुर, पूर्व बर्दवान और हुगली जिले के जिलाधिकारिओं और राज्य के विभिन्न बूथों के 67 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने तीनों जिलों के अधिकारियों पर बीएलओ से ओपीटी मांगने का आरोप लगाया है। उनका बीएलओ पर चुनाव आयोग के निर्देश का उल्लंघन कर एसआइआर के कार्य करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि उन्होंने मुलाकात के लिए उप चुनाव आयुक्त भारती से समय मांगा था।

उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती ने साल्टलेक में राज्य के चुनाव अधिकारी समेत तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की

भारती ने उनसे मुलाकात करने का समय दिया। उन्होंने भारती को एसआइआर के कार्यों में हो रही कोताही और गड़बड़ियों के बारे में विस्तार से बताया और अपना पत्र भी सौंपा। उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती ने साल्टलेक में राज्य के चुनाव अधिकारी समेत तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दैरान ही उन्होने मुलाकात का मौका दिया। उप चुनाव आयुक्त भारती के नेतृत्व में चुनाव आयोग की चार सदस्यीय टीम कोलकाता आई है और कोलकाता, दक्षिण चौबीस परगना, उत्तर  चौबीस परगना, नदिया और मालदा जिलों में एसआइआर के कार्यों के बारे में जानकारी ली और उनकी समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार, उप चुनाव आयुक्त ने विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी को भरोसा दिया कि वे पत्र में जिक्र शिकायतों की जांचपडताल करेंगे और उसके बाद जो करना है, उसके बारे में निर्णय लेंगे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/prashant-kishor-donated-his-20-years-earnings-to-the-party/98371

Related to this topic: