प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

NH-30 पर डीजल चोरों का आतंक बेनकाब

मैहर में NH-30 पर डीजल चोरी करते गिरोह का एक सदस्य पकड़ा, साथी कार से फरार

मैहर के अमरपाटन में NH-30 किनारे ट्रकों से डीजल चोरी करते गिरोह के एक सदस्य को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके अन्य साथी कार से मौके से फरार हो गए।

मैहर में nh-30 पर डीजल चोरी करते गिरोह का एक सदस्य पकड़ा साथी कार से फरार

Diesel Theft Gang Member Caught on NH-30 in Maihar, Others Escape |

मैहर (मध्य प्रदेश)। अमरपाटन नेशनल हाईवे 30 (NH-30) पर अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम ककरा के समीप तड़के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने आए कार सवार गिरोह को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सतर्कता और घेराबंदी के चलते गिरोह का एक सदस्य हत्थे चढ़ गया, जबकि उसके अन्य साथी कार में सवार होकर मौके से भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को अमरपाटन थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

कार से आए थे डीजल चोर, पाइप डालकर निकाल रहे थे तेल

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ग्राम ककरा के पास NH-30 किनारे कुछ ट्रक खड़े थे। इसी दौरान एक संदिग्ध कार वहां आकर रुकी। कार सवार युवकों ने बड़ी चालाकी से खड़े ट्रक के फ्यूल टैंक में पाइप डालकर डीजल चुराना शुरू कर दिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई और चोरों की करतूत बेनकाब हो गई।

घेराबंदी देख बाकी भागे, एक हत्थे चढ़ा

ग्रामीणों ने बिना देर किए एक-दूसरे को आवाज दी और चोरों की घेराबंदी शुरू कर दी। ग्रामीणों की भनक लगते ही कार में मौजूद अन्य चोर घबरा गए और अपने एक साथी को वहीं छोड़कर तेज रफ्तार कार से मौके से फरार हो गए। वहीं, ग्रामीणों ने दौड़कर एक डीजल चोर को मौके पर ही धर दबोचा।

अमरपाटन पुलिस कर रही मामले की जांच

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने के बाद अमरपाटन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया। अमरपाटन पुलिस अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि फरार हुए अन्य साथियों और इस्तेमाल की गई कार का पता लगाया जा सके। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से हाईवे पर लंबे समय से हो रही डीजल चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:   नाकाबंदी तोड़कर भागी कार का पीछा कर पुलिस ने पकड़ा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: