प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

हैलट अस्पताल के डाक्टरों ने जिंदा मरीज को किया...

हैलट अस्पताल के डाक्टरों ने जिंदा मरीज को किया मृत घोषित

कानपुर के सरकारी हैलट अस्पताल में जूनियर डॉक्टर ने जिंदा मरीज को मरा घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए स्वरूपनगर थाने को सूचना भेज दी गयी।

हैलट अस्पताल के डाक्टरों ने जिंदा मरीज को किया मृत घोषित

Doctors at Hallet Hospital declared a living patient dead |

कानपुर / लखनऊ। कानपुर के सरकारी हैलट अस्पताल में जूनियर डॉक्टर ने जिंदा मरीज को मरा घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए स्वरूपनगर थाने को सूचना भेज दी गयी। पुलिस बॉडी को हैलट की मॉर्चुरी में जमा कराने लगी तो मरीज जिंदा मिला। जिंदा देखकर सब हैरान रह गए। अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. सिंह मौके पर पहुंचे। लापरवाही बरतने वाले तीन जूनियर डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाई, तब डॉक्टरों ने अपनी गलती मानते हुए कहा- सॉरी सर, आगे से ध्यान रखेंगे। गलती हो गई।

जूनियर डाक्टर, स्टाफ नर्स और वार्ड आया निलंबित

हैलट में जिंदा रोगी को मृत घोषित करने के मामले में जूनियर डॉक्टर, स्टाफ नर्स और वार्ड आया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला द्वारा उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि की अगुवाई में गठित कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लिया है और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जांच कमेटी तीन दिन के अंदर देगी जांच रिपोर्ट

कानपुर के हैलट के मेडिसिन वार्ड 12 के बेड नंबर 43 पर भर्ती लावारिस 60 वर्षीय वृद्ध रोगी की मौत हुई थी। ड्यूटी पर तैनात जूनियर रेजीडेंट डॉ. हिमांशु मौर्या ने वार्ड 42 पर भर्ती रोगी विनोद को मृत घोषित कर दिया और पुलिस इन्फोर्मेशन (पीआई) भेज दी थी। पुलिस के क्रॉस चेक करने पर मामला खुला। इस प्रकरण में जूनियर रेजीडेंट डॉ. मौर्या के साथ स्टाफ नर्स सनी सोनकर और वार्ड आया रहनुमा को भी कार्य में लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया है। जांच कमेटी तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देगी।

डिप्टी सीएम बोले: होगी कार्रवाई

डिप्टी सीएम पाठक ने इस घटना को संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया है। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। सभी अस्पतालों को चेतावनी दी गई है कि ऐसी घटना पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/all-schools-up-to-class-12-in-up-closed-till-january-1/102880

भीषण शीतलहर का कहर: यूपी में 12वीं तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद, सीएम योगी के सख्त निर्देश

Related to this topic: