बकानी थाना क्षेत्र के कुशलपुरा गांव में एक युवक ने शराब के नशे में रेजर से अपना गला और पेट काट लिया।
Drunken youth takes drastic step; slits his throat and cuts his stomach with a razor; condition critical |
झालावाड़,(राजस्थान)। जिले के बकानी थाना क्षेत्र के कुशलपुरा गांव में रविवार रात एक युवक ने कथित रूप से शराब के नशे में रेजर से अपने गले और पेट पर कई वार कर स्वयं को गंभीर रूप से घायल कर लिया। उसे पहले बकानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए झालावाड़ के जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।
शराब के नशे में गले और पेट पर रेजर से कई वार
जानकारी के अनुसार, कुशलपुरा निवासी दयानंद पुत्र मांगीलाल तवर ने कथित रूप से शराब के नशे में अपने गले और पेट पर रेजर से कई वार किए। घटना के समय वह अपनी बुआ के घर पर था। रात करीब 8 बजे उसके फूफेरे भाई ने उसके शरीर से खून बहता देखा। इसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल उसे बकानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी
बकानी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए झालावाड़ के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
जांच पूरी होने के बाद होगी आगे की कारवाई
सूत्रों के अनुसार घटना की सूचना संबंधित पुलिस थाने को दे दी गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है, कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में या किस कारण उठाया। पुलिस अस्पताल पहुंचकर युवक और उसके परिजनों के बयान दर्ज करेगी, जिसके बाद घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया, कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः सिंगरौली में बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिरी, मासूम बच्ची की मौत, दो घायल