प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने धरना

चुनाव आयोग द्वारा एक और नया काम सौंपने पर बीएलओ का विरोध

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने बीएलओ ने चुनाव आयोग द्वारा एक नया काम सौंपने के विरोध में शुक्रवार को धरना देकर विरोध जताया।

चुनाव आयोग द्वारा एक और नया काम सौंपने पर बीएलओ का विरोध

चुनाव आयोग द्वारा एक और नया काम सौंपने पर बीएलओ का विरोध

मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने धरना

जिलों में भी विरोध प्रदर्शन

कोलकाता। 
पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सामने बीएलओ ने चुनाव आयोग द्वारा एक नया काम सौंपने के विरोध में शुक्रवार को धरना देकर विरोध जताया। सिउड़ी, नुकराजपुर, आसनसोल, दुर्गापुर समेत राज्य के विभिन्न जगहों में भी बीएलओ ने विरोध-प्रदर्शन किया। चुनाव आयोग ने बीएलओ को वोटर लिस्ट के मसौदा (ड्राफ्ट) में वोटरों के नामों की जांच का काम पूरा करने को कहा है। बीएलओ ही वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट को अपने-अपने बूथों पर वोटरो को देखने लिए चिपकाएंगे। बीएलओ वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में वोटरों के नाम की जांच करने से मना कर रहे हैं।
चुनाव आयोग द्वारा सौंपे गए नए काम को न करने पीछे बीएलओ का तर्क है कि उन पर एसआइआर के तहत जितने भी काम सौंपे गए थे, उन्होंने उन सभी कामों को पूरा कर दिया। एसआइआर के लिए नियुक्त करते वक्त उन्हें मुख्य तौर पर वोटरों को गणना फार्म देने और गणना फार्म वापस लेने का काम करने को कहा गया। लेकिन उसके बाद गणना फार्म को डाटा एंट्री का काम लिया गया। लगातार उन पर काम का बोझ बढ़ाया गया। अब वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में वोटरों के नामों की जांच का काम भी उन्हें ही करने को कहा जा रहा है। वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट को 16 दिसंबर को जारी किया जाना है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने दूसरे राज्यों में वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट की तारीखों को बढ़ाया है लेकिन पश्चिम बंगाल के लिए तारीख में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। इससे भी बीओएल में रोष है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला चुनाव अघिकारियों की ओर नए बूथों की जगहों की सूची नहीं मिलने के कारण चुनाव आयोग की नाराजगी बढ़ी है। जिला चुनाव अधिकारियों को 31 दिसंबर के पहले नए बूथों की सूची मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंप देना है। 
इधर राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने राज्य के उच्चाधिकारियों की बैठक की। सूत्रों के अनुसान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर यह बैठक की गई।

इसे भी पढ़ेंः

पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

https://www.primenewsnetwork.in/india/former-home-minister-shivraj-patil-passes-away-pm-modi-expressed-grief/100961

Related to this topic: