प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बोलीं - भाजपा और चुनाव आयोग के बीच तालमेल की आशंका

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को हड़काया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को यह कह कर हड़काया है कि वह इस राज्य में विशेष गहर पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बढ़चढ़ कर खेल नहीं करे।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को हड़काया 

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को हड़काया 

बोलींः भाजपा और चुनाव आयोग के बीच तालमेल की आशंका

कोलकाता से गंगा प्रसाद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को यह कह कर हड़काया है कि वह इस राज्य में विशेष गहर पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बढ़चढ़ कर खेल नहीं करे। उन्होंने यह जोर देकर कहा है कि राज्य में किसी भी जायज मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा के बीच तालमेल की आशंका जताई।

मुख्यमंत्री बनर्जी की चुनाव आयोग के प्रति नाराजगी का कारण चुनाव आयोग की टीम की ओर से राज्य के आईएएस और बीएलओ को बैठक में दी गई चेतावनी है।

सुश्री बनर्जी यह गौर किया है कि उप मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती ने जिलाधिकारियों और बीएलओ के साथ हुई बैठक में साफ किया है कि चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक कार्यों में किसी तरह की कोई लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसआईआर के दौरान बिहार में राज्य सरकार के अधिकारियों व बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया गया। बीएलओ को बिना किसी डर व दबाव के काम करने के लिए कहा गया है। ममता बनर्जी का मानना है कि राज्य के अधिकारियों व बीएलओ को चेताना है कि वे वही करें जो चुनाव अधिकारी चाहते हैं ।

ममता बनर्जी का कहना है कि चुनाव आयोग और भाजपा बड़ी तादाद में जायज मतदाताओं के नाम को मतदाता सूची से हटाने की साजिश हो रही है। वे ऐसा "घुसपैठी" के नाम पर करना चाहते है।

आयोग ने एफसरों को दिया मतदाता सूची के गहन परीक्षण का आदेश

चुनाव आयोग की टीम ने गुरुवार को पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट में राज्य के कई जिलों के जिलाधिकारियों समेत दूसरे महत्वपूर्ण अअधिकारियों के साथ बैठक की और 15 अक्टूबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण कराने के लिए तमाम जरूरी इंतजाम पूरा कर लेने का निर्देश दिया। 
चुनाव आयोग की टीम का नेतृत्व उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती कर रहे थे। टीम में आईटी शाखा की महानिदेशक सीमा खन्ना, सचिव एस बी जोशी, उप सचिव अभिनव अग्रवाल हैं । टीम का दो दिन दौरे का गुरुवार आखिरी दिन है।
सूत्रों का कहना है कि टीम की ओर से जिलाधिकारियों को कहा गया है कि व 15 अक्टूबर तक एसआईआर कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर लें। अधिसूचना जारी होने के बाद तीन महीने में एसआईआर का कार्य पूरा कर लेना होगा। 
बैठक में उत्तर बंगाल के अलीपुरदुवार के जिलाधिकारी मौजूद हो पाए। बाकी जिलों के जिलाधिकारी मौजूद नहीं हो पाए। उत्तर बंगाल में पिछले दिनों बाढ़ और भूस्खलन की विपदा थी। चुनाव आयोग उत्तर बंगाल के जिलों का बाद में दौरा कर सकता है।
सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग ने साफ किया है कि एसआईआर के कार्य में किसी तरह की कोताही और निर्देशों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य में सात करोड़ 65 लाख मतदाता हैं।


एक करोड़ मतादाताओं के नाम हटेंगेः सुकांत


चुनाव आयोग की टीम के दौरे के दौरान भाजपा के बयानों से राजनीति गरमा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा है कि एक करोड़ बीस लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। दूसरी तरफ विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि राज्य में एक करोड़ घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में है। उन्हें हटाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग को एक पत्र भी लिखा था। भाजपा नेताओं ने रोहिंग्या घुसपैठियों पर भी चिंता जताई है ।

 

 

 

 

Related to this topic: