प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सोनभद्र के सलखन जीवाश्म पार्क यूनेस्को सूची में ..

सोनभद्र के सलखन जीवाश्म पार्क यूनेस्को सूची में शामिल कराने का हो रहा प्रयास - जयवीर सिंह

UP News : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित सलखन जीवाश्म पार्क को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की स्थायी सूची में शामिल कराने के लिए योगी सरकार विशेष प्रयास कर रही है..

सोनभद्र के सलखन जीवाश्म पार्क यूनेस्को सूची में शामिल कराने का हो रहा प्रयास -  जयवीर सिंह

सोनभद्र के सलखन जीवाश्म पार्क यूनेस्को सूची में शामिल कराने का हो रहा प्रयास - जयवीर सिंह |

UP News : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित सलखन जीवाश्म पार्क को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की स्थायी सूची में शामिल कराने के लिए योगी सरकार विशेष प्रयास कर रही है। यह जानकारी यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

मालूम हो कि लखनऊ के " गलौटी कबाब" और" बिरयानी" जैसे" मुगलई  व्यंजनों" को हाल ही में यूनेस्को की सूची में शामिल किया गया है। अब योगी सरकार ने सोनभद्र जिले में स्थित सलखन जीवाश्म पार्क को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की स्थायी सूची में शामिल कराने का प्रयास शुरू किया है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित सलखन जीवाश्म पार्क को यूनेस्कों की विश्व धरोहर स्थलों की स्थायी सूची में शामिल करने का प्रयास गंभीरता से किया जा रहा है। यह पार्क उ0प्र0 के सोनभद्र जिले के सलखन गांव, कैमूर वन्य जीव अभ्यारण्य के पास स्थित है और लगभग 25 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। यह भारत के सबसे बड़े जीवाश्म पार्को में से एक है। 

उन्होंने बताया कि यूनेस्कों की विश्व धरोहर स्थल की स्थायी सूची मे शामिल होने से इसकी वैश्विक पहचान और महत्व बढ़ेगा तथा पर्यटन के साथ-साथ वैज्ञानिक शोधों को भी बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में भारत में 43 यूनेस्कों विश्व धरोहर स्थल हैं जिनमें 07 प्राकृतिक श्रेणी के हैं। सलखन जीवाश्म पार्क में करीब 1.4 अरब (140 करोड़ वर्ष) पुराने स्ट्रोमैटोलाइट्स जीवाश्म संरक्षित है, जो साइनोबैक्टीरिया (नीली हरित शैवाल) द्वारा निर्मित प्राचीन अवसादी संरचनाएं हैं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि सोनभद्र के सलखन के जीवाश्म अमेरिका के एलो स्टोन नेशनल पार्क के 500 मिलीयन वर्ष पुराने और कनाडा के मिस्टेकन पाइंट से भी अधिक पुराने हैं। सलखन पार्क पृथ्वी के प्री-कैब्रियन युग के महत्वपूर्ण प्रमाण प्रस्तुत करता हैं और जीवन के विकास की वैश्विक भू-विरासत श्रेणी में आता है। यह पार्क पृथ्वी पर प्रारंभिक जीवन और ऑक्सीजनिक प्रकाश संश्लेषण की उत्पत्ति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/in-bihar-assam-chief-minister-biswa-sarma-said-that-osama-bin-laden-is-gone-now/96510

Related to this topic: