प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आसमानी बिजली गिरने से किसान की मौत

इटावा में मौसम बना काल, आसमानी बिजली गिरने से किसान की दर्दनाक मौत

इटावा में सैफई थाना क्षेत्र के मोहटी गांव में आसमानी बिजली गिरने से सहदेव सिंह नाम के एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई.

इटावा में मौसम बना काल आसमानी बिजली गिरने से किसान की दर्दनाक मौत

सांकेतिक तस्वीर |

इटावा/सैफई: इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के मोहटी गांव में आसमान से गिरी बिजली एक किसान के लिए काल बन गई। फसल की देखरेख करने खेत पहुंचे किसान सहदेव सिंह पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम पसर गया।

खेत पर फसल देखने गए थे सहदेव सिंह

बताया जा रहा है कि सहदेव सिंह रोज की तरह अपनी फसल देखने खेत गए थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के बीच बिजली सीधे उनके ऊपर आ गिरी। जब तक आसपास के लोग उन्हें बचाने पहुंचते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भूपेंद्र राठी पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए सैफई मोर्चरी भेज दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा 

मृतक अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। पति का शव देखते ही पत्नी बेसुध होकर बिलख पड़ी। परिवार की चीख-पुकार सुनकर पूरे गांव की आंखें नम हो गईं. प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। राजस्व विभाग राहत राशि दिलाने की प्रक्रिया में जुट गया है। 

ये भी पढे़ं- इस्तीफे को लेकर कोई नाराजगी नहीं', चंपत राय से मुलाकात के बाद बोले ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
 

Related to this topic: