प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कार की टंकी फुल, गैलन में भी पेट्रोल ले गया

चित्रकूट में पेट्रोल पंप पर अजब-गजब चोरी: कार की टंकी फुल करने के बाद गैलन में भी भर ले गया पेट्रोल

चित्रकूट में कार चालक ने टंकी फुल करने के बाद गैलन में भी पेट्रोल भरा और फरार हो गया। वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी।

चित्रकूट में पेट्रोल पंप पर अजब-गजब चोरी कार की टंकी फुल करने के बाद गैलन में भी भर ले गया पेट्रोल

Filled car tank, then took petrol in a can too |

चित्रकूट [उत्तर प्रदेश]: चित्रकूट जनपद में कार सवार युवक द्वारा पेट्रोल पंप से पेट्रोल चोरी करने की अजब-गजब वारदात सामने आई है, जहां कार चालक पहले अपनी गाड़ी की टंकी फुल करता है और बाद में कार में रखी गैलन में पेट्रोल भरकर वहां से रफूचक्कर हो जाता है। कार चालक के पेट्रोल चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के रेहुटिया गांव के एचपी पेट्रोल पंप का है, जहां बीती रात सेल्समैन गंगा और रघुवीर रात दो बजे ड्यूटी के दौरान उनकी आंख लग गई। तभी एक स्विफ्ट कार, जिसके नंबर प्लेट पर टेप चिपका हुआ था, वहां आती है और पेट्रोल पंप में गाड़ी खड़ी करके गाड़ी के अंदर से ही पेट्रोल पंप का नजारा लेते हैं।

मशीन के पास कार लगाकर दबे पांव पहुंचा चालक

इसके बाद पेट्रोल पंप की मशीन के पास कार लगाकर कार चालक गाड़ी से उतरकर दबे पांव मशीन के पास जाता है और करीब 300 हजार रुपए का पेट्रोल गाड़ी की टंकी फुल कर लेता है। इसके बाद गाड़ी की पीछे की सीट में रखी गैलन को फुल करता है। फिर आगे बैठी कोई महिला उसे एक गैलन देती है, जिसमें वह पेट्रोल भरता है।

गैलन में पेट्रोल भरकर कार से हुआ फरार

इसके बाद मशीन की नोजल उसी गैलन में लगाकर कार में बैठता है और वहां से रफूचक्कर हो जाता है। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

नींद खुलने पर कर्मचारियों को हुआ शक

जब पेट्रोल पंप कर्मियों की नींद खुलती है तो उन्हें मशीन में पेट्रोल भरे जाने का पैसा लिखा हुआ मिलता है। इस पर गंगा नाम का सेल्समैन अपने साथी रघुवीर से किसी गाड़ी में पेट्रोल भरने की जानकारी पूछता है, तो वह किसी भी गाड़ी में पेट्रोल भरने की बात से मना कर देता है। जब वह हिसाब मिलाता है तो हिसाब में गड़बड़ी नजर आती है। इसके बाद वह वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करता है, तो पेट्रोल चोरी की वारदात देखकर वह हैरान हो जाते हैं। इस पर वह पूरी घटना की जानकारी अपने मैनेजर को देते हैं।

पेट्रोल पंप मैनेजर ने पुलिस से की शिकायत

इसके बाद मैनेजर सुभाष चंद्र सिंह ने कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही गाड़ी को ट्रैक करने में जुटी है।

यह भी पढ़े: के.एफ. रुस्तमजी समिति की सिफारिशों से हुई भारतीय तटरक्षक बल की नींव

Related to this topic: