पोलाची-पलानी हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा। खड़ी लॉरी से तेज रफ्तार कार टकराई, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत। पुलिस जांच जारी।
पोलाची (तमिलनाडु)। कोयंबटूर जिले में पोलाची-पलानी नेशनल हाईवे पर नल्लामपल्ली जंक्शन के पास एक तेज रफ़्तार कार के खड़ी लॉरी से टकराने से हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वालो में चार लोग एक ही परिवार के थे जो कोयंबटूर जिले के मदुक्कराई के पास गुरुबंपलयम के रहने वाले थे।
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
मृतकों की पहचान कनगराज, उनकी पत्नी नर्मदा और उनकी दो बेटियों आरती और पूरानी के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि पांचवें मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मृतक कार का ड्राइवर था या गाड़ी में सवार कोई अन्य व्यक्ति। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: अमेठी में पुरानी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार