प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नरसिंहपुर में वन विभाग की कार्रवाई

नरसिंहपुर में वन विभाग की कार्रवाई, सागौन लकड़ी से भरी बाइक छोड़कर भागे तस्कर

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा इलाके में गश्त के दौरान वन विभाग ने अवैध सागौन लकड़ी और तस्करी में इस्तेमाल बाइक जब्त की। आरोपी मौके से फरार हो गए।

नरसिंहपुर में वन विभाग की कार्रवाई सागौन लकड़ी से भरी बाइक छोड़कर भागे तस्कर

Forest Department Seizes Teak Wood in Narsinghpur, Smugglers Flee |

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। नरसिंहपुर जिले के वन परिक्षेत्र बरमान अंतर्गत तेंदूखेड़ा इलाके में सुबह गश्त के दौरान वन विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहा पर वनरक्षक के द्वारा मोटरसाइकिल वाहन से लेजाई जा रही सागौन लकड़ी जप्त कर कार्यवाही की है।

वन अमले को देखकर बाइक और लकड़ी छोड़कर भागे तस्कर

जानकारी अनुसार वनरक्षक जितेंद्र पटेल ने बताया है कि सुबह जब वह इलाके में गश्त पर थे, तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर बोरे में बंधा हुआ सामान ले जाते दो युवक दिखाई दिए। ​संदेह होने पर जब वनरक्षक ने मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, तो दोनों तस्कर वन अमले को देखकर घबरा गए और मोटरसाइकिल व अवैध सागौन की लकड़ी से भरे बोरे मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। 

सागौन लकड़ी और तस्करी में इस्तेमाल बाइक जब्त

वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मौके से अवैध सागौन लकड़ी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को जब्त कर लिया है। विभागीय टीम ने लकड़ी जप्त करते हुए उसकी कीमत लगभग ₹5,000 और बाइक की कीमत करीब ₹10,000 आंकी गई है। जिसे जप्त कर कार्यवाही की है।

यह भी पढ़े:   मुगलसराय में ऑटो सवारी से लूट का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

Related to this topic: