प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

असम में पूर्व PM नेहरू की गिराई गई प्रतिमा..

असम में पूर्व PM नेहरू की गिराई गई प्रतिमा, BJP - RSS के कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

Assam : देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 10 फीट की प्रतिमा को गिरा दिया गया. यह मामला...

असम में पूर्व PM नेहरू की गिराई गई प्रतिमा, BJP - RSS के कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

Assam : देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 10 फीट की प्रतिमा को गिरा दिया गया. यह मामला असम के कछार जिले के पैलापूल का है. BJP और RSS के कार्यकर्ताओं पर आरोप लग रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

स्थानीय लोगों ने मंगलवार को सुबह प्रतिमा क्षतिग्रत दिखी. कांग्रेस ने बताया कि तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई. पहले अधिकारियों ने दावा किया कि प्रतिमा खुद गिर गई, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि एक ग्रुप मशीन की मदद से प्रतिमा तोड़ रहा था.  

इस पर असम कांग्रेस के अध्यक्ष गोरव गोगोई ने कहा कि इससे आधुनिक भारत की नींव रखने वाले स्वतंत्रता सेनानी की विरासत का अपमान हुआ है. 

सालों की परंपरा 

नेहरू कॉलेज के सामने यह प्रतिमा 2000 में स्थापित की गई थी. काग्रेस नेता प्रदीप कुमार डे ने बताया कि इस क्षेत्र में प्रथम प्रधानमंत्री को सम्मानित करने की एक पुरानी परंपरा चली आ रही है. 1953 में नेहरू के नाम पर हाई स्कूल की स्थापना की गई थी. तब से यह परंपरा चली आ रही है. 

इसके संबंध में कांग्रेस ने एफआईआर कराई है. स्थानीय पुलिस अधिकारी शंकर दयाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि खुदाई मशीन से प्रतिमा को गिराया गया.  उस मशीन को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस की टीमों को लगा दिया गया है. व्यक्तियों पहचान करने में लगी हुई हैं. पहचान होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: