प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

यूपी में मुफ्त खाद्यान्न शुरु

यूपी में राशन कार्ड धारकों को मुफ्त खाद्यान्न शुरु

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत शुक्रवार से मुफ्त खाद्यान्न का वितरण शुरू हो गया है। इसके तहत राज्य के 3.61 करोड़ राशनकार्ड धारकों को अक्तूबर का मुफ्त खाद्यान्न वितरित

यूपी में राशन कार्ड धारकों को मुफ्त खाद्यान्न शुरु

यूपी में राशन कार्ड धारकों को मुफ्त खाद्यान्न शुरु

लखनऊ। 
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत शुक्रवार से मुफ्त खाद्यान्न का वितरण शुरू हो गया है। इसके तहत राज्य के 3.61 करोड़ राशनकार्ड धारकों को अक्तूबर का मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। इस दौरान अलीगढ़, बदायूं, संभल, आगरा समेत मक्का खरीद बहुल वाले 23 जिलों के अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को पांच किलो मक्का भी मुफ्त मिलेगा। वहीं इनमें से 13 जिलों के पात्र गृहस्थी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को मुफ्त खाद्यान्न के तौर पर प्रति यूनिट एक किलो मक्का दिया जाएगा।

खाद्य आयुक्त अनामिका सिंह ने इस संबंध में सभी डीएम व डीएसओ को पत्र भेज कर पारदर्शी ढंग से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है। 10 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया गया है। पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न वितरित किया जाएगा जबकि अंत्योदय कार्ड धारक को 35 किग्रा खाद्यान्न वितरित किया जाता है। गोंडा, बहराइच, उन्नाव समेत 23 जिलों के अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को 14 किलो गेहूं, 16 किलो चावल, पांच किलो मक्का वितरित किया जाएगा।
 

Related to this topic: