प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मोदीनगर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस

मोदीनगर बस अड्डे पर बड़ा हादसा: LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक से टकराई रोडवेज बस, आधा दर्जन यात्री घायल

गाजियाबाद के मोदीनगर बस अड्डे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटे, लेकिन बस परिचालक समेत कई यात्री घायल हो गए।

मोदीनगर बस अड्डे पर बड़ा हादसा lpg सिलेंडरों से भरे ट्रक से टकराई रोडवेज बस आधा दर्जन यात्री घायल

Damaged bus after Modinagar accident |

​गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। मोदीनगर बस अड्डे पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर LPG गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से टकरा गई। गनीमत यह रही कि इस भयानक टक्कर के बावजूद गैस सिलेंडरों में कोई विस्फोट या रिसाव नहीं हुआ, जिससे एक बेहद बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, हादसे में बस के परिचालक सहित आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

तेज रफ्तार बस ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक फरार

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हापुड़ डिपो की रोडवेज बस तेज रफ्तार में आ रही थी और अचानक संतुलन खोने के कारण पास में खड़े LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के तुरंत बाद हापुड़ डिपो की बस का चालक मौका पाकर मौके से फरार हो गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने संभाला यातायात

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए बस परिचालक और आधा दर्जन से अधिक सवारियों को तुरंत नजदीकी जीवन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
​पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

यह भी पढ़ें: मेरठ के लिसाड़ी गेट में बाइक टकराने पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और पथराव का वीडियो वायरल

Related to this topic: