प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लाड़ली लक्ष्मी योजना में छात्राओं को...

लाड़ली लक्ष्मी योजना में छात्राओं को मिलेंगे ₹25 हजार, 1 मई से कॉलेज एडमिशन शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर...

लाड़ली लक्ष्मी योजना में छात्राओं को मिलेंगे ₹25 हजार 1 मई से कॉलेज एडमिशन शुरू

लाड़ली लक्ष्मी योजना में छात्राओं को मिलेंगे ₹25 हजार, 1 मई से कॉलेज एडमिशन शुरू |

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत यूजी कोर्स के लिए 1 मई से और पीजी कोर्स के लिए 2 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 30 जून तक चलेगी।

छात्राओं के लिए राहत की खबर

इस सत्र में छात्राओं के लिए खास राहत की खबर है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को ₹25 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे उनकी उच्च शिक्षा में मदद मिल सके।

कॉलेज लेवल काउंसलिंग पर विशेष अवसर

कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी और जिन सीटों पर एडमिशन नहीं हो पाएगा, उन्हें भरने के लिए CLC (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) का विशेष अवसर दिया जाएगा। इसके जरिए छात्र-छात्राएं सीधे कॉलेज में जाकर खाली सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे।

पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी

उच्च शिक्षा विभाग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-condemns-attacks-in-strait-of-hormuz-warns-of-trade-risks/180828

Related to this topic: