प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

24 कैरेट गोल्ड ₹1.47 लाख के पार

अमेठी में सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी, शादी सीजन से बढ़ी मांग

अमेठी में शादी के सीजन के चलते बढ़ती मांग के कारण सोना-चांदी की कीमतों में फिर तेजी दर्ज की गई है।

अमेठी में सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी शादी सीजन से बढ़ी मांग

Gold and Silver Prices Rise Again in Amethi Amid Wedding Season Demand Surge |

अमेठी,(उत्तर प्रदेश)। सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। स्थानीय बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,46,300 से ₹1,47,050 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट सोना, जिसका उपयोग आभूषण निर्माण में सबसे अधिक होता है, ₹1,35,750 से ₹1,40,050 प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

चांदी की कीमतों में भी मजबूती

चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है। बाजार में चांदी का भाव लगभग ₹25,000 से ₹26,000 प्रति किलो के आसपास दर्ज किया गया। कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में हो रहे बदलाव का असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ रहा है।

शादी-विवाह और त्योहारों को देखते हुए सोने-चांदी की मांग लगातार बढ़ी

सर्राफा व्यापारियों का कहना है, कि शादी-विवाह के सीजन और आगामी त्योहारों को देखते हुए सोने-चांदी की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते बाजार में ग्राहकों की अच्छी आवाजाही देखने को मिल रही है। निवेशकों की ओर से भी कीमती धातुओं में रुचि बढ़ी है।

ग्राहकों को ताजा बाजार भाव की जानकारी अवश्य प्राप्त

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर की चाल, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के आधार पर आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में खरीदारी या निवेश से पहले ग्राहकों को ताजा बाजार भाव की जानकारी अवश्य प्राप्त करनी चाहिए। कारोबारियों का मानना है, कि सोना और चांदी अभी भी सुरक्षित निवेश के प्रमुख विकल्प बने हुए हैं। यही वजह है, कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ेंः 15 जुलाई से शुरू हो रहा है साधना और सिद्धि का महापर्व, गुप्त नवरात्रि

Related to this topic: