प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अंडरवियर में सोना छिपाकर लाया यात्री

लखनऊ एयरपोर्ट पर अंडरवियर में छिपाकर लाया 70.81 लाख रुपये का सोना, सीमा शुल्क विभाग ने यात्री को पकड़ा

लखनऊ एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को एक यात्री को 70 लाख 81 हजार 500 रुपए मूल्य के 472.100 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है।

लखनऊ एयरपोर्ट पर अंडरवियर में छिपाकर लाया 7081 लाख रुपये का सोना सीमा शुल्क विभाग ने यात्री को पकड़ा

बरामद सोना |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने सोने की तस्करी के संदेह में एक यात्री को पकड़ा है। यात्री शारजाह से लखनऊ पहुंचा था। जांच के दौरान उसके अंडरवियर की कमरबंद में छिपाकर रखा गया 472.100 ग्राम सोना बरामद किया गया। जब्त सोने की कीमत 70 लाख 81 हजार 500 रुपये बताई गई है।

शारजाह से सुबह लखनऊ पहुंचा था यात्री

जानकारी के मुताबिक, यात्री बुधवार सुबह इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1424 से शारजाह से लखनऊ पहुंचा था। विमान सुबह करीब 7:20 बजे एयरपोर्ट पर उतरा। यात्रियों की जांच के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों को एक व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद उसकी गहन तलाशी ली गई।

अंडरवियर की कमरबंद में छिपाया था सोना

तलाशी के दौरान यात्री के अंडरवियर की कमरबंद में छिपाकर रखा गया सोना बरामद हुआ। बताया गया है कि सोने को कई छोटे पाउच में रखा गया था। कुल बरामदगी 472.100 ग्राम सोने की हुई, जिसका मूल्य 70,81,500 रुपये आंका गया है।

बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है यात्री

पकड़े गए यात्री की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी केदार महतो के रूप में हुई है। सीमा शुल्क विभाग ने बरामद सोने को जब्त कर लिया है। यात्री को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

तस्करी के संभावित नेटवर्क की जांच

सीमा शुल्क विभाग इस मामले में सोने की खरीद, उसे भारत लाने के उद्देश्य और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका जैसे पहलुओं की जांच कर रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी।

यह भी पढ़ें: 15 अक्टूबर से UPI के जरिए ₹2,000 से अधिक का भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे पेट्रोल पंप

Related to this topic: