गोरखपुर के करनापूरा गांव में खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय आदर्श पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी चाचा राधेश्याम पांडे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। गोरखपुर में एक बार फिर अपने ने ही रिश्तों का कत्ल जमीनी विवाद में कर दिया। ताजा मामला हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनापूरा गांव के मथौली क्षेत्र का है। जहां पर राधेश्याम पांडे नामक चाचा ने अपने ही भतीजे 22 वर्षीय आदर्श पांडे को गोलियों से भून दिया।
आरोपी चाचा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गठित की टीमें
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी चाचा राधेश्याम पांडे को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मामला खेत की जुताई के विवाद से शुरू हुआ और उसके बाद यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।
दिनदहाड़े गोलीकांड से गांव में अफरा-तफरी
दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से गांव में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जिसे देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
इस संबंध में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने बताया कि सुबह आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मार दी, घायल को सहजनवा सीएससी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: जौनपुर में हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार