नई दिल्ली। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 8 कोर सेक्टरों में उत्पादन की रफ्तार में पिछले महीने सुस्ती देखने को मिली है...
नई दिल्ली। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 8 कोर सेक्टरों में उत्पादन की रफ्तार में पिछले महीने सुस्ती देखने को मिली है। यह गिरावट औद्योगिक गतिविधियों में नरमी का संकेत है, जो औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) को प्रभावित कर सकती है। इस वर्ष जनवरी में आठ प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन की वृद्धि दर धीमी होकर चार प्रतिशत पर आ गयी जबकि जनवरी 2025 में यह दर 5.1 प्रतिशत और दिसंबर 2025 में 4.7 प्रतिशत दर्ज की गयी थी।
केन्दीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आठ कोर सेक्टरों में उत्पादन की वृद्धि दर सालभर पहले के 5.1% के मुकाबले 4% पर आ गई। पिछले दो महीनों में यह सबसे खराब प्रदर्शन है। दिसंबर में इन कोर सेक्टरों की 4.7% ग्रोथ 4 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी 8 कोर उद्योगों के प्रदर्शन को दर्शाने वाले इस आंकड़े का औद्योगिक उत्पादन (IIP) में 40.27% भारांश है।
मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक कोयला प्रोडक्शन ग्रोथ दिसंबर के 3.6% से गिरकर 3.1% पर आ गई। क्रूड ऑयल और नैचुरल गैस प्रोडक्शन की ग्रोथ दर दिसंबर में भी नेगेटिव जोन में थी। जनवरी में यह और कम हो गई। रिफाइनरी प्रोडक्ट्स में ग्रोथ माइनस 1% से 0% पर रही। फर्टिलाइजर प्रोडक्शन ग्रोथ दिसंबर के 4.1% से गिरकर 3.7% पर आ गई। स्टील में ग्रोथ 10.1% से घटकर 9.9% पर आ गयी। हालांकि यह सालभर पहले के 4.7% ग्रोथ से ज्यादा रही।
कोर सेक्टर में इस गिरावट के बावजूद स्टील और सीमेंट के क्षेत्र में वृद्धि देखने को मिली है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने सीमेंट के उत्पादन में वार्षिक आधार पर 10.7 प्रतिशत की वृद्धि रही है, जबकि जनवरी 2025 में इस क्षेत्र में 13.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। इस वर्ष जनवरी में स्टील उत्पादन 9.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा है, जो पिछले वर्ष समान महीने में 10.1 प्रतिशत था। बिजली उत्पादन में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि रही है जो जनवरी 2025 में 6.3 प्रतिशत थी। कच्चे तेल का उत्पादन 5.8 प्रतिशत घटा है, जबकि जनवरी 2025 में इसमें 5.6 प्रतिशत की गिरावट रही थी। इसी तरह, प्राकृतिक गैस का उत्पादन भी पिछले महीने पांच प्रतिशत घटा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-will-surrender-again-rahul-gandhi-said-after-the-us-court/144901