कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर हल्दिया के बाद उससे बड़े दूसरे औद्योगिक शहर...
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर हल्दिया के बाद उससे बड़े दूसरे औद्योगिक शहर आसनसोल में भाजपा के विजय संकल्प सभा में कहा कि यह विधानसभा चुनाव केवल सरकारक बदलने का चुनाव नहीं, बल्कि इस पुरानी औद्योगिक शक्ति लौटाने और महिलाओं की सुरक्षा पाने का है। उन्होंने टीएमसी सरकारको बार-बार निर्मम सरकार बताते हुए कहा कि उसने मां, माटी, मानुष के लिए कुछ नहीं किया। टीएमसी की सरकार ने निर्ममता की सारी हदें पार कर दी है।
टीएमसी सत्ता के लिए हर हथकंडा अपना रही है। इस राज्य में घुसपैठ की वजह से डेमोग्राफी बदल गई है और हिंदुओं को धमकी दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने भारत की पश्चिमी सीमा को सुरक्षित किया है और अब पूर्वी सीमा को सुरक्षित करने की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा में आए युवकों के उत्साह को देखते हुए कहा कि अब साफ है कि 4 मई के बाद यहां परिवर्तन हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस और लेफ्ट की सरकार से उब गए और 2011 में टीएमसी को मौका दिया। दिया लेकिन निर्मम टीएमसी की सरकार ने बंगाल को बर्बाद कर दिया। आम लोगों की आमदनी कम हुई है लेकिन टीएमसी के विधायक-मंत्री तोलाबाज, सिंडिकेट के बड़े-बडडे बंगले हो रहे हैं। आसनसोल समर्थ और उद्यमी है। टीएमसी का कुशासन नहीं, भाजपा का सुशासन चाहिए। लोगों को टीएमसी की बातों पर भरोसा नहीं है। वे उसके काम के ट्रैक रिकार्ड देखना चाहते हैं। भाजपा के काम का ट्रैक रिकार्ड मजबूत है। लाख रुकावट के बादज भी केंद्र सरकार ने आसनसोल के विकास पर 45 हजार करोड़ रुपए खर्च किए है। उन्होंने रेल योजनाओं समेत कई योजनाओं को गिनाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसनसोल की औद्योगिक समस्यायों, अवैध खनन, जमीन धंसने, प्रदूषण, पीने के पानी का संकट समेत कई समस्याओं का जिक्र किया और कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही सारी समस्याओं का समाधान कर सकती है। उन्होंने कहा कि टीएमसी बलात्कारियों को संरक्षण देती है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। भाजपा ही महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देती है। उन्होंने महिलाओं के विकास की कई योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि महिलाएं कई क्षेत्रों में आगे है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी सत्ता के लिए हर हथकंडा अपना रही है। लोगों को भय दिखा रही है। वोट पर कबजा करती है। राजनैतिक हत्या करती है। भय और आतंक दिखाने के कारण लेफ्ट को जनता ने हराया और अब टीएमसी का भी अंत होगा। उन्होंने कहा कि टीएमसी बैखला गई है। उसने मालदा की घटना कर बड़ी भूल की है। वह केंद्रीय सुरभा बलो को गाली देती है। इसका जबाव जनता देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों को इस राज्य में हो रहे घुसपैठ की चिंता हो रही है। वे यहां के लोगों के मुहल्ले पर कब्जा कर रहे है। उनके कारण डोमोग्राफभी बदल रही है।
टीएमसी से उन्हें संरक्षण मिल रहा है। मंदिरों निर्माण और पूजा पर पाबंदी है। दुर्गा पूजा के अवसर अनुमति मिलती है। हिंदुओं को डराया धमकाया जा रहा है। लोग अपनी आस्था, रोजगार, आजीविका, भविष्य सुरक्षा की गारंटी चाहते है। इसकी गारंटी भाजपा की डबल इंजन की सरकार दे सकती है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-to-standardize-urban-rural-colony-rules/155866