प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्कॉटलैंड में ग्वालियर के छात्र की संदिग्ध मौत...

स्कॉटलैंड में ग्वालियर के छात्र की संदिग्ध मौत, 27 मार्च को भारत आएगा शव

भिंड। ​मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल (भिंड के मौ कस्बे) के रहने वाले होनहार छात्र संस्कार श्रीवास्तव की...

स्कॉटलैंड में ग्वालियर के छात्र की संदिग्ध मौत 27 मार्च को भारत आएगा शव

स्कॉटलैंड में ग्वालियर के छात्र की संदिग्ध मौत, 27 मार्च को भारत आएगा शव |

भिंड। ​मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल (भिंड के मौ कस्बे) के रहने वाले होनहार छात्र संस्कार श्रीवास्तव की स्कॉटलैंड में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मालूम हो कि छात्र संस्कार स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग से एमएससी (फॉरेंसिक साइंस) की पढ़ाई कर रहा था।

​परिवार को मिली मौत की खबर

संस्कार की मौत 7 मार्च को हुई थी, जिसकी जानकारी मिलने के बाद से ही परिवार गहरे सदमे में है। जहां स्कॉटलैंड पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रबंधन इसे 'आत्महत्या' बता रहे हैं, वहीं संस्कार का परिवार इसे 'हत्या' का मामला मान रहा है। परिवार का आरोप है कि संस्कार के बैंक खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। साथ ही, वहां मौजूद उसके दोस्तों की चुप्पी ने इस रहस्य को और गहरा कर दिया है।

​कर्ज लेकर भेजा था विदेश

पिता कुलदीप श्रीवास्तव (किसान) ने बताया कि उन्होंने बेटे को 40 लाख रुपये का कर्ज लेकर विदेश भेजा था। संस्कार वहां पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम जॉब कर महीने के लगभग 1 लाख रुपये कमा रहा था और पढ़ाई में भी अव्वल था, इसलिए परिवार सुसाइड की बात को सिरे से खारिज कर रहा है।

​कानूनी प्रक्रिया के बाद ​शव की वापसी

लंबी कानूनी प्रक्रिया और करीब 20 दिनों के इंतजार के बाद संस्कार का पार्थिव शरीर 27 मार्च को दिल्ली लाया जाएगा। इसके बाद 28 मार्च को उसे ग्वालियर ले जाया जाएगा।

​परिवार ने की दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

परिवार ने ग्वालियर प्रशासन और कलेक्टर से गुहार लगाई है कि ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (JAH) में डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए, ताकि मौत की असली सच्चाई सामने आ सके। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/central-forces-threaten-west-bengal-ahead-of-assembly-election-dates/144985

Related to this topic: