देवास। शहर में कन्या भ्रूण हत्या से जुड़े एक गंभीर मामले के सामने आया है। इसके बाद हड़कंप मच गया है।
देवास। शहर में कन्या भ्रूण हत्या से जुड़े एक गंभीर मामले के सामने आया है। इसके बाद हड़कंप मच गया है। एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शहर के कुछ डॉक्टरों द्वारा कथित तौर पर कन्या भ्रूण हत्या के लिए सहमति देने की बात सामने आई थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए थे।
एक अस्पताल पहले ही सील
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देवास के विनायक अस्पताल पर छापेमारी की। विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल में पहुँचकर घंटों तक रिकॉर्ड खंगाले और आवश्यक दस्तावेज़ों की जाँच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक अस्पताल को पहले ही सील किया जा चुका है, जबकि विनायक अस्पताल सहित कई अन्य अस्पताल अब जाँच के दायरे में हैं।
और बड़े खुलासे होने की संभावना
इस पूरे मामले से जुड़े ब्लैकमेलिंग कांड के तीन आरोपियों की पुलिस रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। यह कार्रवाई देवास के विभिन्न डॉक्टरों के उस वीडियो के बाद हुई है जिसमें कथित रूप से कन्या भ्रूण हत्या की सहमति के संकेत मिले थे। स्वास्थ्य विभाग अब यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि जिले के अन्य निजी अस्पतालों में इस तरह की कोई अवैध गतिविधि तो संचालित नहीं हो रही है। फिलहाल विनायक अस्पताल के रिकॉर्ड की जाँच जारी है और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
यह भी पढ़े: दतिया पूर्व विधायक के नरोत्तम मिश्रा पर आरोप
https://www.primenewsnetwork.in/state/former-datia-mla-makes-serious-allegations-against-narottam-mishra/157326