प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पनु...

हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पनु उर्फ काना की दिनदहाड़े हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पनु उर्फ काना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या। पुलिस ने एक आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार किया, जांच में करीब 32 केस सामने आए। पढ़ें पूरी खबर।

हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पनु उर्फ काना की दिनदहाड़े हत्या एक आरोपी गिरफ्तार

Hisar Court Shooting: Gangster Vinod Panu Killed |

हिसार (हरियाणा)। गैंगस्टर विनोद पनु उर्फ ​​काना की गुरुवार दोपहर हिसार कोर्ट के गेट के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कोर्ट में पेशी के लिए आया था। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने उसे निशाना बनाया था। पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ जैन ने घटना के बारे में विस्तार से बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी दोपहर करीब 2:50 बजे मिली। उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा, "पार्किंग क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना आज दोपहर करीब 2:50 बजे मिली। विनोद नाम के एक व्यक्ति को गोली लगी है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हथियार बरामद किया गया है।" अधिकारी के मुताबिक, मृतक के खिलाफ लगभग 32 मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि मामला फिलहाल पुलिस जांच के अधीन है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

मृतक पर दर्ज थे करीब 32 केस

उन्होंने कहा, "अब तक की जांच के आधार पर हमें पता चला है कि मृतक के खिलाफ हत्या समेत लगभग 32 मामले दर्ज थे। हमलावर कहां से आया था या क्या इस घटना में कोई और शामिल था, जैसी जानकारी प्रक्रिया के अनुसार दी जाएगी। मामले की जांच जारी है। घटना की प्रकृति के बारे में जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, आपको सूचित किया जाएगा। मृतक की आज अदालत में पेशी थी।"

कोर्ट की सुरक्षा पर उठे सवाल

प्रशासनिक खामियों और कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर जताई गई चिंताओं के जवाब में SP जैन ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना करते हुए समीक्षा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक जांच की जा चुकी है और कम से कम पांच-छह टीमें मामले की जांच कर रही हैं। घटना की जानकारी जुटाने के लिए बैलिस्टिक टेस्ट किए जा रहे हैं।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: अंबाला में गुरसिमरन मंड की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में छह पुलिसकर्मी घायल

Related to this topic: