प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

भारत आज जिंबाब्वे से भिड़ेगा ‘करो या मरो’

भारत आज 'करो या मरो' वाले मुकाबले में जिंबाब्वे से भिड़ेगा

गत चैंपियन भारत टी20 विश्व कप 2026 में बने रहने के लिए आज जिंबाब्वे के खिलाफ मुकाबले में जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी।

भारत आज करो या मरो वाले मुकाबले में जिंबाब्वे से भिड़ेगा

T20 World Cup 2026 |

चेन्नई।। गत चैंपियन भारत टी20 विश्व कप 2026 में बने रहने के लिए आज जिंबाब्वे के खिलाफ मुकाबले में जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारत और जिम्बाब्वे की टीमों के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए सुपर-8 चरण का यह मुकाबला बेहद अहम है। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप 8 चरण में हार का सामना करना पड़ा है तो दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम भी वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी शिकस्त झेल चुकी है। ऐसे में चेन्नई के चेपॉक में होने वाला यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। ये मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे मैदान पर होंगे। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने को भारतीय टीम दो बदलावों के साथ 'करो या मरो' वाले मुकाबले में उतरेगी। भारत के लिए इस मैच में सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करना होगी ताकि उसका नेट रन रेट सुधर सके। पिछले प्रदर्शनों को देखें तो भारत का जिम्बाब्वे के विरूद्ध शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 10 मैच जीते हैं जबकि जिम्बाब्वे सिर्फ तीन मैच ही जीत पाया है। 

भारत की टॉप ऑर्डर चिंता

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत है। लेकिन भारत की सलामी जोड़ी और तीसरे नंबर की बल्लेबाजी अभी भी टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टी 20 विश्वकप से पहले अच्छी फॉर्म में थे, लेकिन पेट में संक्रमण के बाद अभिषेक शर्मा अभी तक अपना फार्म वापस पाने को जूझ रहे हैं। भारत की सबसे बड़ी कमजोरी टॉप बैटिंग ऑर्डर का लगातार लड़खड़ाना है। अभिषेक शर्मा का फॉर्म चिंता का विषय है। अभिषेक शर्मा लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं। चार मैचों में उनका औसत 3.75 और स्ट्राइक रेट 75 रहा है। जबकि तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट चिंता का विषय रहा है। ईशान और अभिषेक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। तीसरे नंबर पर आने वाले तिलक वर्मा भी बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। टीम मैनेजमेंट सूर्यकुमार को तीसरे और तिलक को चौथे नंबर पर उतार सकता है। रिंकू सिंह नोएडा अस्पताल में भर्ती अपने पिता के स्वास्थ्य का हालचाल लेकर टीम में शामिल हो गये है। मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह पर जिम्मेदारी होगी।

चेपॉक में भारत की मजबूत गेंदबाजी

चेपॉक की पिच से स्पिनर्स के लिए मददगार हो सकती है। लेकिन जिम्बाब्वे के पास उतना खतरनाक स्पिन अटैक नहीं है। जिम्बाब्वे की टीम के पास भले ही विश्वस्तरीय स्पिन आक्रमण न हो, लेकिन कप्तान सिकंदर रज़ा, ब्लेसिंग मुज़रबानी और रिचर्ड नगारवा जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी में भारत को ज्यादा चिंता नहीं है। भारतीय टीम की गेंदबाजी विभाग उम्मीद के मजबूत दिख रही है। लेकिन  जसप्रीत बुमराह शानदार लय में हैं और उनके साथ अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती जिम्बाब्वे की कम अनुभवी बल्लेबाजी पर दबाव बना सकते हैं। साथ ही, उपकप्तान अक्षर पटेल की संभावित वापसी टीम संतुलन को मजबूत कर सकती है। भारत सुपर-8 चरण के ग्रुप-1 में प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे स्‍थान पर है। उसका नेट रन रेट -3.800 है। वेस्‍टइंडीज 5.350 के नेट रन रेट के साथ पहले स्‍थान पर है। साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट 3.800 है और वो दूसरे स्‍थान पर हैं। जिम्‍बाब्‍वे -5.350 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्‍थान पर है।

यह भी पढ़े: कैग रिपोर्ट: 33,018 मंजूर, 2 पूर्ण

https://www.primenewsnetwork.in/state/cag-report-33018-approved-only-2-complete/145892

Related to this topic: