प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंदौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात

Indore Crime: नाबालिग बेटी ने बॉयफ्रेंड और उसकी मां के साथ मिलकर पिता पर कराया चाकू से हमला

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में 22 जून को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी के अफेयर का विरोध करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी।

indore crime नाबालिग बेटी ने बॉयफ्रेंड और उसकी मां के साथ मिलकर पिता पर कराया चाकू से हमला

Indore Horror: Teen Girl, Boyfriend Attack Father Over Affair Dispute |

इंदौर (मध्य प्रदेश)। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में 22 जून को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी के अफेयर का विरोध करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। पीड़ित मेहरबान सिंह, जो पेशे से मजदूर हैं, उन्होंने अपनी बेटी को शुभम नाम के लड़के से बातचीत और मेलजोल बढ़ाने से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर नाबालिग बेटी, उसके बॉयफ्रेंड शुभम और उसकी मां किरण ने मिलकर मेहरबान सिंह पर हमला बोल दिया और शुभम ने उन पर चाकुओं से वार कर दिया। फिलहाल घायल पिता अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।

क्या है पूरा मामला?

इंदौर के एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि खजराना थाना क्षेत्र से यह पूरा मामला सामने आया है। पीड़ित मेहरबान सिंह की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति ने अपनी बेटी को शुभम नाम के एक लड़के से बातचीत करने और संबंध रखने से रोका था, जिसे वह अपनी बेटी का बॉयफ्रेंड मानते थे। इसी बात से गुस्सा होकर लड़की ने अपने प्रेमी शुभम और उसकी मां किरण के साथ मिलकर अपने ही पिता मेहरबान सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी शुभम ने मेहरबान सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पेशे से मजदूर है पीड़ित मेहरबान

अधिकारी के मुताबिक पीड़ित मेहरबान सिंह पेशे से मजदूर हैं और वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे अपनी बेटी के शुभम के साथ रिश्ते के खिलाफ थे, जिसके कारण यह घटना हुई। घायल मेहरबान फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। यह घटना 22 जून को हुई थी।

पुलिस की सख्त कार्रवाई, नए कानून BNS के तहत केस दर्ज

एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को अपने कस्टडी में लेते हुए दो अन्य आरोपी शुभम और उसकी मां किरण गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन इस मामले में आगे की कानूनी जांच और कार्रवाई में जुटा हुआ है। (Source: ANI)

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में खुली देश की पहली प्राइवेट सोने की खदान, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया उद्घाटन

Related to this topic: