प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लेखपालों की हड़ताल से प्रमाणपत्र अटके

गोंडा में लेखपालों की हड़ताल से प्रमाणपत्र अटके, छात्र और अभ्यर्थी परेशान

गोंडा में लेखपाल संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से आय, जाति, निवास और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों के सैकड़ों आवेदन लंबित हैं।

गोंडा में लेखपालों की हड़ताल से प्रमाणपत्र अटके छात्र और अभ्यर्थी परेशान

लेखपालों की हड़ताल से प्रमाणपत्र अटके |

गोंडा: गोंडा में लेखपाल संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आय, जाति, निवास, ईडब्ल्यूएस और हैसियत प्रमाणपत्र से जुड़े सैकड़ों आवेदन लंबित हो गए हैं। आवेदक तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जबकि अधिकारियों के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। गड़ौली निवासी अतुल तिवारी ने बताया कि उन्होंने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एक पखवाड़ा पहले आय और निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था, जो अब तक नहीं बना। जमालखानी की पूजा मिश्रा ने टीजीटी परीक्षा और स्वाती द्विवेदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एमएससी प्रवेश के लिए आठ दिन पहले ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन किया था, जो हड़ताल के कारण अटका है। 

लेखपालों की हड़ताल से प्रमाणपत्र आवेदन लंबित

इसी तरह भैरमपुर निवासी सीमा तिवारी ने शिक्षक भर्ती के लिए ईडब्ल्यूएस और सेमरा निवासी दुर्गा प्रसाद ने बेटे की छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाणपत्र का आवेदन किया है, जो लेखपाल की जांच रिपोर्ट न आने से पोर्टल पर लंबित है। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष रामेश्वरदत्त तिवारी ने बताया कि पहले मूल तैनाती वाले गांवों में काम हो रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार से वहां भी ऑनलाइन कार्य बंद कर दिया गया है। इस संबंध में तहसीलदार आशुतोष पांडेय ने बताया कि जांच रिपोर्ट के अभाव में कई आवेदन लंबित हैं, जिसके समाधान के लिए वार्ता की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बांदा में सरकारी सहायता का झांसा देकर 98,633 रुपये की साइबर ठगी
 

Related to this topic: