प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ITBP-2026: कामेत-एबी गामिन चढ़ाई

ITBP के पर्वतारोहण अभियान-2026 का फ्लैग-ऑफ, माउंट कामेत और माउंट एबी गामिन पर चढ़ाई करेंगे 20 पर्वतारोही

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) मुख्यालय, नई दिल्ली में आज ITBP के बल स्तरीय पर्वतारोहण अभियान–2026 के फ्लैग-ऑफ समारोह का आयोजन किया गया।

itbp के पर्वतारोहण अभियान-2026 का फ्लैग-ऑफ माउंट कामेत और माउंट एबी गामिन पर चढ़ाई करेंगे 20 पर्वतारोही

ITBP-2026: Kamet & Abi Gamin Climb |

नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) मुख्यालय, नई दिल्ली में आज ITBP के बल स्तरीय पर्वतारोहण अभियान–2026 के फ्लैग-ऑफ समारोह का आयोजन किया गया। बल प्रमुख श्री शत्रुजीत कपूर, भा.पु.से. ने अभियान दल के लीडर श्री परिक्षित शाह, उप सेनानी को अभियान ध्वज प्रदान कर अभियान का शुभारंभ किया।

माउंट कामेत और माउंट एबी गामिन पर होगा अभियान

यह अभियान उत्तराखंड स्थित माउंट कामेत (7,756 मीटर) एवं माउंट एबी गामिन (7,355 मीटर) पर संचालित किया जाएगा।

Caption

20 पर्वतारोही होंगे अभियान में शामिल

इस अभियान में बल के 20 पर्वतारोही भाग ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में भी आईटीबीपी के पर्वतारोहियों ने इन दोनों चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण कर अपनी उत्कृष्ट पर्वतारोहण क्षमता, अदम्य साहस एवं उच्च हिमालयी दक्षता का परिचय दिया था।

बल प्रमुख ने जवानों का बढ़ाया उत्साह

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री शत्रुजीत कपूर ने कहा कि आईटीबीपी ने अब तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पर्वतारोहण अभियानों का सफल संचालन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान बल की गौरवशाली पर्वतारोहण परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ जवानों की उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कार्य करने की क्षमता, सहनशक्ति, नेतृत्व, टीम भावना तथा ऑपरेशनल तैयारी को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर डॉ. अकुन सभरवाल, भा.पु.से., महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) सहित बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं अभियान दल के सदस्य उपस्थित रहे।

जनसंपर्क अधिकारी
महानिदेशालय, आईटीबीपी

यह भी पढ़े: सिंगरौली में बड़ा हादसा टला, बच्चों से भरी स्कूल बस दलदल में लुढ़की; ग्रामीणों ने बचाई जान

Related to this topic: