प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बैंक लूट की जांच के लिए एसआईटी गठित

जमशेदपुर में बैंक लूट की जांच के लिए 20 सदस्यीय SIT गठित, 43 लाख नकद और सोना लूटकर फरार हुए बदमाश

जमशेदपुर में एक राष्ट्रीयकृत बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट की जांच के लिए 20 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जमशेदपुर में बैंक लूट की जांच के लिए 20 सदस्यीय sit गठित 43 लाख नकद और सोना लूटकर फरार हुए बदमाश

Jamshedpur: SIT Formed to Probe Bank Heist, 43 Lakh Cash and Gold Looted |

जमशेदपुर: जमशेदपुर में एक राष्ट्रीयकृत बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट की जांच के लिए 20 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में केनरा बैंक की गोलमुरी शाखा से बंदूक दिखा कर 43 लाख रुपये की नकदी और सोना लूट लिया गया।

कर्मचारियों और ग्राहकों को बनाया बंधक

उन्होंने बताया कि रेनकोट पहने पांच युवक बैंक में घुसे और कर्मचारियों तथा ग्राहकों को बंधक बनाने के बाद नकदी और सोना लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे दो मोटरसाइकिलों से फरार हो गए।

CCTV फुटेज से मिले सुराग

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम कुमार खंडेलवाल ने कहा, “हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है और लुटेरों के बारे में कुछ सुराग जुटाए हैं।” खंडेलवाल पुलिस अधीक्षक (शहर) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं और एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लुटेरों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है और आसपास के पुलिस थानों को भी सतर्क कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: निवास चौकी क्षेत्र में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब से भरी बोलेरो, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया मामला

Related to this topic: