प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

झालावाड़ कांग्रेस का सत्याग्रह

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में झालावाड़ कांग्रेस का सत्याग्रह, निकाला विरोध मार्च

मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में झालावाड़ कांग्रेस ने सत्याग्रह और विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से मिनी सचिवालय तक मार्च निकाला।

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में झालावाड़ कांग्रेस का सत्याग्रह निकाला विरोध मार्च

Jhalawar Congress Holds Satyagraha Over Alleged Insult to Kharge |

झालावाड़ (राजस्थान)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हल्द्वानी में हुए कथित अपमानजनक व्यवहार के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को सत्याग्रह एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय, मूर्ति चौराहा से गांधी जी की प्रतिमा, मिनी सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे, बैनर एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। गांधी जी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन हुए शामिल

विरोध मार्च में पीसीसी पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

खड़गे के अपमान को बताया सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ दलित नेता का अपमान केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। कांग्रेस हमेशा वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के सम्मान और अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रही है।

लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और ऐसे मुद्दों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। 

यह भी पढ़े:   वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, दो कर्मचारी घायल

Related to this topic: