प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस की सोशल मीडिया पर सख्ती

झालावाड़ पुलिस की सोशल मीडिया पर सख्ती, खिलौना हथियार के साथ पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

झालावाड़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार जैसे उपकरणों के साथ पोस्ट कर भय का माहौल बनाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने भ्रामक सामग्री और आपत्तिजनक पोस्ट पर सख्ती की है।

झालावाड़ पुलिस की सोशल मीडिया पर सख्ती खिलौना हथियार के साथ पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

Jhalawar Police Acts Against Weapon Display on Social Media, One Arrested |

झालावाड़ (राजस्थान)। सोशल मीडिया पर हथियार या हथियार जैसे दिखने वाले उपकरणों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट कर भय का माहौल बनाने तथा अपराधियों का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ झालावाड़ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और भ्रामक रीलों पर पुलिस की सख्ती

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर हथियारों अथवा खिलौना हथियारों के साथ फोटो-वीडियो साझा कर अपनी झूठी शान दिखाने और लोगों में डर पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा बिना तथ्यात्मक पुष्टि के भ्रामक एवं झूठी रीलें वायरल कर आमजन में असुरक्षा और असंतोष का वातावरण बनाया जा रहा है। ऐसे मामलों में तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खिलौनेनुमा हथियार के साथ पोस्ट वायरल 

इसी क्रम में 25 जुलाई को मनोहरथाना थाना पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण एवं निगरानी के आधार पर सोशल मीडिया अकाउंट संचालक की पहचान कर कैदार पुत्र बापूलाल तंवर (30 वर्ष), निवासी खानपुरिया, थाना मनोहरथाना, जिला झालावाड़ को सोशल मीडिया पर खिलौनेनुमा हथियार के साथ पोस्ट वायरल कर लोगों में भय का माहौल बनाने के आरोप में शांति भंग की कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा एवं वृत्ताधिकारी कैलाशचंद के सुपरविजन में थानाधिकारी महेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।

झालावाड़ पुलिस की अपील

झालावाड़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों या हथियार जैसे दिखने वाले उपकरणों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट न करें। साथ ही भ्रामक सामग्री, अपराधियों का महिमामंडन करने वाली पोस्ट अथवा ऐसा कोई भी कंटेंट साझा न करें जिससे समाज में भय या असुरक्षा का माहौल बने। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद में तालाब में डूबने से 8 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Related to this topic: