प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

10 हजार का इनामी आरोपी डिटेन

10 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के झालावाड़ जिले की डग थाना पुलिस ने उज्जैन में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी शेख अमजद को डिटेन कर मध्यप्रदेश पुलिस को सौंप दिया।

10 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

Jhalawar Police Detain Rs 10,000 Rewarded Drug Trafficking Accused (Enhance With AI) |

झालावाड़ (राजस्थान)। झालावाड़ जिले की डग थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के चिमनगंज थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को डिटेन किया है। पुलिस ने आरोपी को संबंधित मध्यप्रदेश पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में संगठित अपराध और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन, निर्माण और खपत से जुड़े अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दूसरे जिलों और राज्यों में वांछित अपराधियों की तलाश कर उन्हें संबंधित पुलिस के सुपुर्द करने के लिए भी कहा गया है।

विशेष टीम ने जुटाई सूचना

आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर स्थायी वारंटियों, गिरफ्तारी वारंटियों, फरार और अन्य राज्यों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन और गंगधार वृत्ताधिकारी आशीष भार्गव के सुपरविजन में डग थानाधिकारी सुनील वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने प्रभावी आसूचना संकलन और तकनीकी संसाधनों की मदद से शेख अमजद पुत्र अब्दुल रज्जाक, निवासी खंडार मोहल्ला, डग, जिला झालावाड़ को डिटेन किया। आरोपी मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के चिमनगंज थाने में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित था। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया गया।

यह पुलिस टीम रही शामिल

कार्रवाई में डग थानाधिकारी सुनील वर्मा, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार तथा कांस्टेबल सेवाराम, हरदयाल, सांवरिया और हनुमान सिंह शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें:   बगहा में वारंटी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम से भिड़े 15 लोग, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी चोटिल

Related to this topic: