प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

झालावाड़ में नशा तस्कर की संपत्तियां फ्रीज

झालावाड़ में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, तस्करी से अर्जित संपत्तियां स्थायी रूप से फ्रीज

झालावाड़ पुलिस ने ऑपरेशन 'दिव्य प्रहार 2.0' के तहत नशा तस्कर सुगनचंद तंवर की तस्करी से अर्जित चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवा दिया है।

झालावाड़ में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई तस्करी से अर्जित संपत्तियां स्थायी रूप से फ्रीज

Jhalawar police freeze properties acquired by drug smuggler |

झालावाड़ {राजस्थान}: जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘दिव्य प्रहार 2.0’ के तहत झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्कर सुगनचंद तंवर पुत्र रामलाल, निवासी कंवरपुरा हाल घाटोली की तस्करी से अर्जित बताई गई चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करवाया है।

अवैध आय से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 से शुरू अभियान के तहत तस्करों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध आय से अर्जित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की MOB शाखा ने संपत्तियों की जानकारी जुटाकर थाना घाटोली को दी, जिसके बाद जांच कर फ्रीजिंग का प्रस्ताव तैयार किया गया।

राजस्व विभाग और PWD ने किया रिकॉर्ड सत्यापन

राजस्व विभाग और PWD के सहयोग से संपत्तियों का रिकॉर्ड सत्यापन एवं बाजार मूल्य का आकलन किया गया। पुलिस के अनुसार सुगनचंद के खिलाफ 2 NDPS प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें स्मैक, करीब 1 लाख रुपए नकद और बाइक जब्त की गई थी। जब्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 15.80 लाख रुपए बताया गया है।

NDPS एक्ट के तहत प्रस्ताव को मिली मंजूरी

NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत भेजे गए प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली ने मंजूरी देते हुए संबंधित संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करने की कार्रवाई की। कार्रवाई में हेमंत शर्मा, पिंकू मैरोठा, वीकेश कुमार शर्मा और नितेश यादव की टीम ने थाना घाटोली पुलिस के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नशा तस्करों की संपत्तियों पर कार्रवाई जारी रहेगी

पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: एनटीपीसी कैनाल में डूबने से अधेड़ की मौत, 20 किलोमीटर दूर डैम से बरामद हुआ शव

Related to this topic: