प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • रुड़की के लंढोरा मे फिटनेस सेंटर पर अवैध वसूली का लोगों ने लगाया आरोप, गढ़वाल मंडल के रीजनल हेड डॉ. मोहम्मद आवेश ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया
  • मंगलवार सुबह सूतक काल के चलते हर की पौड़ी समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद किए, शाम 7:45 बजे तक सूतक का प्रभाव रहेगा
  • हरिद्वार: CM धामी ने 7 मार्च को होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए
  • झांसी के दो युवक ईरान मे फंसे, परिजनों ने मोदी सरकार से युवकों के हिंदुस्तान वापसी की लगाई गुहार
  • मथुरा : कान्हा की नगरी में होली का उत्सव, मंदिरों में गुलाल से होली खेली गई
  • हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कार को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत, 6 से ज्यादा घायल, घायलों का इलाज जारी
  • राज्यसभा के लिए BJP की लिस्ट जारी, बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन राज्यसभा उम्मीदवार तो पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा बने राज्यसभा प्रत्याशी
  • 9 मार्च को बंगाल पहुंचेगा चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे नेतृत्व, 10 मार्च को आयोग की अहम बैठक तय
  • सोनिया गांधी का PM मोदी पर बोला हमला, ईरान हमले को लेकर उठाए सवाल, कहा- हमले को लेकर पीएम मोदी ने क्यों कुछ नहीं बोला

जेडीयू से केसी त्यागी की हो गई छुट्टी!

जेडीयू से केसी त्यागी की हो गई छुट्टी! पार्टी बोली - 'उनका कोई लेना - देना नहीं'

JDU : सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू के नेता केसी त्यागी का पार्टी में सफर समाप्त हो गया है. केसी त्यागी के हालिया बयानों के चलते नाराजगी की खबरें सामने आ रही थीं.

जेडीयू से केसी त्यागी की हो गई छुट्टी पार्टी बोली -  उनका कोई लेना - देना नहीं

जेडीयू से केसी त्यागी की हो गई छुट्टी! पार्टी बोली - 'उनका कोई लेना - देना नहीं' |

JDU : सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू के नेता केसी त्यागी का पार्टी में सफर समाप्त हो गया है. केसी त्यागी के हालिया बयानों के चलते नाराजगी की खबरें सामने आ रही थीं. जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका पार्टी से कोई लेना - देना नहीं है. 

राजीव रंजन ने कहा कि केसी त्यागी के भारत रत्न की मांग को लेकर उन्होंने उनकी निजी राय बताई. साथ ही यह भी कहा कि पार्टी का इससे कोई लेना – देना नहीं है. त्यागी जी का जेडीयू के मामलों से अधिक संबंध नहीं है. वे पार्टी में हैं भी या नहीं, यह कार्यकर्ताओं को भी नहीं पता है. बता दें कि केसी त्यागी ने नीतीश कुमार को भारत रत्न की मांग की थी. उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखा था. यह कदम डैमेज कंट्रोल के तौर पर माना गया. हाल के बयानों के चलते केसी त्यागी विवादों में रहे हैं. 

JDU नेता नीरज कुमार ने कहा कि केसी त्यागी क्या बोलते हैं? उससे जनता दल का कोई सरोकार नहीं है. नीतीश कुमार का व्यक्तित्व इतना विराट है कि त्यागी जी की मांग की प्रतीक्षा संयुक्त राष्ट्र संघ के राउंड टेबल पर नहीं किया गया. नीतीश कुमार को ग्लोबल थिंकर कहा गया है. नीतीश कुमार का विराट व्यक्तित्व है. 

केसी त्यागी ने की थी भारत रत्न की मांग 

केसी त्यागी ने शुक्रवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत चौधरी चरण सिंह और दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया था. हम इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं. नीतीश कुमार समाजवादी आंदोलन से जुड़े सबसे प्रतिभाशाली नेताओं में से एक हैं, जो अभी जीवित हैं. वे एनडीए के संस्थापकों में से एक हैं. वे 'सुशासन बाबू' हैं. हमने आग्रह किया है कि उन्हें भी जीवित रहते हुए भारत रत्न से सम्मानित किया जाए.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/akhilesh-yadav-statement-voter-list-should-be-linked-with-aadhar/104353
 

Related to this topic: