पश्चिम बंगाल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 26 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में चुनावी...
पश्चिम बंगाल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 26 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार किया. उन्होंने टीएमसी के पक्ष में प्रचार किया. इस दौरान केजरीवाल ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर देखिए, लोग PM मोदी के खिलाफ हैं, उनके खिलाफ मीम बना रहे हैं. पीएम मोदी ईमानदारी से चुनाव नहीं जीत सकते. मोदी के तीन दोस्त हैं. ED, CBI और ज्ञानेश कुमार.
केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश से यहाँ सेना बुलाई गई है, इसकी क्या ज़रूरत है? क्या बंगाल के लोग आतंकवादी हैं? यह बंगाल के लोगों का अपमान है. बंगाल में 3,50,000 सैनिक तैनात किए गए हैं. उन्हें किस बात का डर है? इन सबके बाद भी, अगर पीएम मोदी चुनाव हार जाते हैं तो बंगाल के लोग उनसे पूछना चाहते हैं कि क्या वे इस्तीफा देंगे?
केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने (BJP ने) दिल्ली में हमारे किए गए सभी अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया है. हमने अच्छे स्कूल बनाए, लेकिन उन्होंने उन्हें बंद कर दिया. हमने मोहल्ला क्लीनिक बनाए, हमने महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ़्त की, लेकिन उन्होंने उसे रोक दिया. हमने बिजली मुफ़्त की और वे उसे भी रोकने जा रहे हैं. दीदी ने यहाँ जो भी काम किया है, अगर गलती से भी आपने उन्हें वोट दे दिया, तो वे सब कुछ रोक देंगे.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/urban-challenge-fund-will-rejuvenate-up-cities-ak-sharma/179462