Mumbai : फास्ट फूड का मशहूर ब्रांड केएफसी और पिज्जा हट चलाने वाली कंपनी सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड का देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड में मर्जर किया जाएगा।
Mumbai : फास्ट फूड का मशहूर ब्रांड "केएफसी" और "पिज्जा हट" चलाने वाली कंपनी "सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड" का "देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड" में मर्जर किया जाएगा। भारत के फास्ट फूड सेक्टर में इसे बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
देवयानी और सफायर दोनों कंपनियों के मर्जर से देश में सबसे बड़ी क्विवक सर्विस रेस्टोरेंट कंपनी बनेगी। ये दोनों कंपनियां यम ब्रांड्स (Yum Brands) की पार्टनर हैं। इस कंपनी के पास पूरे देश में 3,000 से ज्यादा आउटलेट होंगे। देवयानी इंटरनेशनल भी देश में यही फास्ट-फ़ूड चेन चलाती है। इनमें केएफसी और पिज्जा हट के डाइन-इन रेस्टोरेंट शामिल हैं। ये कंपनियां भारत में "मैकडॉनल्ड्स" और "डोमिनोज पिज्जा" चलाने वाली कंपनियों "वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड" और "जुबिलेंट फूडवर्क्स" से मुकाबला करती हैं।
दोनों कंपनियों ने गुरुवार को अलग-अलग शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे बनने वाली कंपनी देश की सबसे बड़ी क्विवक सर्विस रेस्टोरेंट कंपनी होगी। इस डील को सभी मंजूरियां मिलने में करीब 12 से 15 महीने लगने की उम्मीद है।
भारत में फास्ट-फूड कंपनियों की बिक्री में हाल में काफी कमी आयी है और मुनाफे परर बुरा असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में दोनों कंपनियों का मर्जर काफी अहम है। जब लोग बढ़ती महंगाई के कारण बाहर खाना-पीना और ऑनलाइन ऑर्डर करना कम कर रहे हैं। इस डील के तहत देवयानी इंटरनेशनल, सफायर फूड्स के हर 100 शेयरों के बदले 177 शेयर जारी करेगी। उम्मीद है कि दोनों कंपनियों के एक साथ काम करने से सालाना 210 करोड़ से 225 करोड़ रुपये का फायदा होगा।
यम ब्रांड्स की इन दोनों बड़ी फ्रेंचाइजी कंपनियों ने विलय का फैसला किया है। यम ब्रांड्स एक अमेरिकी कंपनी है जिसके पास केएफसी और पिज्जा हट जैसे ब्रांड्स का मालिकाना हक है। इस मेगा मर्जर के बाद यह नई कंपनी भारत की सबसे बड़ी क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) ऑपरेटर बनकर उभरेगी।
डील के तहत देवयानी इंटरनेशनल, सफायर फूड्स के हर 100 शेयर पर 177 नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा ग्रुप कंपनी आर्कटिक इंटरनेशनल प्रमोटर्स से सैफायर की 18.5% हिस्सेदारी खरीदेगी। इस हिस्सेदारी को किसी वित्तीय निवेशक को सौंपने का विकल्प भी रहेगा। यह पूरी प्रक्रिया अगले 12 से 15 महीनों में पूरी होने की उम्मीद है। इस मर्जर का मुख्य उद्देश्य लागत कम करना है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/first-the-attack-then-trump-claims-venezuelan-president-and-his-wife-detained/103459