प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ग्वालियर में फिल्मी अंदाज में किया किडनैप...

ग्वालियर में फिल्मी अंदाज में किया किडनैप, पुलिस को देख भागे बदमाश

ग्वालियर। शहर में अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले...

ग्वालियर में फिल्मी अंदाज में किया किडनैप पुलिस को देख भागे बदमाश

ग्वालियर में फिल्मी अंदाज में किया किडनैप, पुलिस को देख भागे बदमाश |

ग्वालियर। शहर में अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डीडी नगर स्थित मन्नत होटल में खाना खाने आए एक युवक का बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया। मामला ​सोमवार दोपहर को हुई। इस वारदात ने इलाके में दहशत फैल गई। 

मुंह पर कपड़ा बाधकर जबरन गाड़ी डाल लिया

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक गौरव यादव के रूप में हुई। गौरव मन्नत होटल में खाना खाने पहुंचा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और युवक के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे जबरन अपनी गाड़ी में डाल लिया।

​अपहरण के बाद मारपीट

​प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित के अनुसार, अपहरण करने के बाद बदमाश उसे शहर की सड़कों पर घुमाते रहे। इस दौरान उन्होंने गौरव के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित युवक अपनी चोटें दिखाता भी दिखाया।

​पुलिस की सक्रियता पर फरार हुए आरोपी

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और बदमाशों का पीछा शुरू किया। पुलिस को अपने पीछे आता देख बदमाश घबरा गए और युवक को रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस फिलहाल आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818
 

Related to this topic: