प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नेहा पांचाल टॉप, यूपी पीसीएस में 6 लड़कियां

नेहा पांचाल ने यूपी पीसीएस में किया टॉप, शीर्ष 10 में 6 लड़कियां

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) 2024 परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। दिल्ली की नेहा पांचाल ने राज्य की प्रतिष्ठा परक परीक्षा में पहली रैंक हासिल किया।

नेहा पांचाल ने यूपी पीसीएस में किया टॉप शीर्ष 10 में 6 लड़कियां

UP Civil Service |

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) 2024 परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। दिल्ली की नेहा पांचाल ने राज्य की प्रतिष्ठा परक परीक्षा में पहली रैंक हासिल किया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा देर रात घोषित यूपी पीसीएस 2024 परिणाम में छः लड़कियों ने प्रथम दस सफल अभ्यर्थियों में स्थान बनाया है।

टॉप-10 में बेटियों का दबदबा

यूपी पीसीएस की चयनित सूची में बेटियों की कामयाबी की सर्वत्र चर्चा है। टॉप टेन सफल परीक्षार्थियों की सूची में दिल्ली की नेहा पांचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेंदी दूसरे स्थान पर और अभय प्रताप सिंह तीसरे नम्बर पर रहे। इसके अलावा अनामिका मिश्रा चौथे नंबर पर, नेहा सिंह पांचवे पर, दीप्ति वर्मा छठे स्थान पर जबकि सातवें पर पूजा तिवारी और अनुराग तिवारी का आठवां स्थान रहा। साथ ही अनुराग सिंह का नंबर नौ और आयुष पांडेय दस नम्बर पर रहे।

कुल 932 अभ्यर्थियों का चयन

यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार रात को जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार इस बार यूपी पीसीएस में कुल 932 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। पीसीएस परीक्षा में इस बार 37 अभ्यर्थी डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुए हैं। इसके अलावा 17 अभ्यर्थी डीएसपी बने हैं। साथ ही 196 असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल बने हैं।

लाखों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

आयोग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार PCS 2024 परीक्षा के लिए 5.76 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। साल 2025 में इस परीक्षा का रिजल्ट आया था जिसमें 15066 अभ्यर्थी मेन्स एक्जाम के लिए क्वालिफाई किया था।

मेन्स और इंटरव्यू का आंकड़ा

9 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच आयोजित होने वाले मेन्स एक्जाम में 13776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा के बाद 947 पदों के लिए 2719 सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए कॉल किया गया था। इसमें से 2698 परीक्षार्थी साक्षात्कार में शामिल हुए थे और 21 अभ्यर्थियों ने भाग नहीं लिया। अभी भी पंद्रह पद खाली रह गए हैं।

यह भी पढ़े: मिडिल ईस्ट तनाव से आर्थिक वृद्धि धीमी

https://www.primenewsnetwork.in/india/middle-east-tension-may-slow-economic-growth/152922