प्रदेश सरकार ने दो साल बाद लाड़ली लक्ष्मी योजना की धनराशि में 250 रुपये की वृद्धि की है।
लाड़ली लक्ष्मी योजना की राशि बढ़ी
-अब मिलेंगे 1500 रुपये
-स्थनांतरित किये गये 1250 रुपये
- भाई दूज मिलेंगे बाकी पैसे
भोपाल। प्रदेश सरकार ने दो साल बाद लाड़ली लक्ष्मी योजना की धनराशि में 250 रुपये की वृद्धि की है। लाभार्थियों को यह रकम अब 250 रुपये अधिक बढ़कर मिलेगा। पहले 1250 रुपये मिलता था जो अब 1500 रूपये हो गया है। वैसे वर्तमान महीने में लाभार्थियों के खाते में 1250 रुपये ही हस्तांतरित किये गये। बचे हुए 250 रुपये भाई दूज पर भेजे जाएंगे। यह 23 अक्टूबर को मिलेगा, जिस दिन भाई दूज का त्योहार है। मालूम हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने श्योपुर में रविवार को महिला सम्मेलन के समय 1.26 करोड़ बहनों के खाते में योजना की 29वी किस्त के 1541 करोड़ रूपये स्थानांतरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली किस्त में पूरे 1500 रुपये भेजे जाएंगे।