प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का..

मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 4-लेयर नेटवर्क ध्वस्त, विदेश से हो रहा था संचालन

भोपाल। मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सक्रिय हुए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के खिलाफ...

मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 4-लेयर नेटवर्क ध्वस्त विदेश से हो रहा था संचालन

मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 4-लेयर नेटवर्क ध्वस्त, विदेश से हो रहा था संचालन |

भोपाल। मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सक्रिय हुए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसियों ने राज्य में सक्रिय इस कुख्यात गिरोह के एक जटिल 4-लेयर नेटवर्क का खुलासा किया है। यह गिरोह बेहद शातिराना तरीके से विदेश में बैठकर मध्य प्रदेश में अपनी जड़ें जमा रहा था।

नेटवर्क के काम करने का तरीका

​जांच में खुलासा हुआ है कि बिश्नोई गैंग ने अपने नेटवर्क को चार अलग-अलग परतों में बांट रखा था, ताकि पुलिस की पकड़ से बचा जा सके। गिरोह के मुख्य सरगना और ऑपरेटर्स विदेश से ही बैठकर पूरे खेल को अंजाम दे रहे था। वे इंटरनेट कॉलिंग और एनक्रिप्टेड ऐप्स के जरिए निर्देश देते थे। गिरोह ने रेकी (जानकारी जुटाने) के काम के लिए स्थानीय युवाओं को ढाल बनाया। बताया जा रहा है कि गिरोह स्थानीय युवाओं को केवल 5 से 10 हजार रुपये के लालच में फंसाकर उनसे व्यापारियों की रेकी (निगरानी) और धमकी देने जैसे काम करवा रहा था।

​10 करोड़ की फिरौती और पुलिस ने किया तीन आरोपी को गिरफ्तार

यह पूरा खुलासा भोपाल में हाल ही में हुई 10 करोड़ रुपये की फिरौती के एक बड़े मामले की जांच के दौरान हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ​इन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस की पूछताछ में यह स्पष्ट हो गया है कि बिश्नोई गैंग न केवल प्रदेश में व्यापारियों को निशाना बना रहा है, बल्कि यहाँ एक मजबूत और संगठित नेटवर्क खड़ा करने की फिराक में है।

पुलिस के लिए चुनौती बना गैंग

​लॉरेंस बिश्नोई गैंग का यह 4-लेयर मॉडल पुलिस के लिए एक नई चुनौती बनकर उभरा है, क्योंकि वे सीधे तौर पर सामने आने के बजाय स्थानीय युवाओं का उपयोग कर रहे हैं। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हैं और राज्य भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: