प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

देर रात शराब परोसने पर हुई कार्रवाई

देर रात शराब परोसने पर तीन बार के लाइसेंस तीन दिन के लिए निलंबित

शहर में निर्धारित समय सीमा के बाद देर रात तक शराब परोसना तीन बार संचालकों को भारी पड़ गया। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए शहर के तीन बार के लाइसेंस तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिए हैं।

देर रात शराब परोसने पर तीन बार के लाइसेंस तीन दिन के लिए निलंबित

फाइल फोटो |

जबलपुर। शहर में निर्धारित समय सीमा के बाद देर रात तक शराब परोसना तीन बार संचालकों को भारी पड़ गया। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए शहर के तीन बार के लाइसेंस तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिए हैं। आबकारी विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ बार तय समय के बाद भी ग्राहकों को शराब परोस रहे हैं। इसी के तहत विभागीय टीम ने देर रात निरीक्षण किया। जांच के दौरान तीन बार समय सीमा का उल्लंघन करते पाए गए।

आबकारी अधिनियम का उल्ललंघन

अधिकारियों के अनुसार, नियमों के तहत निर्धारित समय के बाद शराब परोसना आबकारी अधिनियम का उल्लंघन है। इस पर तत्काल प्रभाव से तीनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तीन दिन के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं। साथ ही संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/holika-first-burnt-in-mahakal-temple-in-the-country/146991

देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रो से जलाई गई होलिका

Related to this topic: